For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

गंभीर के 150 रन, भारत 300 के पार

By Staff
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दिल्ली में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में भारत का स्कोर 300 रन से आगे बढ़ गया है. गंभीर और लक्ष्मण पिच पर बने हुए हैं.
केवल तीन विकेट खोकर भारत का स्कोर 300 रनों के आंकड़े को पार कर गया है. शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए गौतम गंभीर ने 150 रनों का योगदान दिया है और फिलहाल पिच पर बने हुए हैं.

भारत की मज़बूत स्थिति में गौतम गंभीर, लक्ष्मण और सचिन का अहम योगदान रहा है. फिलहाल पहले दिन के खेल के बाद नाबाद रहे गौतम गंभीर शतक लगाकर और लक्ष्मण अर्धशतक पूरा कर पिच पर दूसरे दिन की बल्लेबाज़ी कर रहे हैं.

तीसरे टेस्ट की शुरुआत बुधवार को दिल्ली के कोटला मैदान पर हुई जहाँ भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया.भारत इस टेस्ट श्रंखला में ऑस्ट्रेलिया से 1-0 की बढ़त बनाए हुए है.

भारतीय पारी

बुधवार को टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी की शुरुआत की भारत ने. भारत की ओर से सहवाग और गंभीर ने बल्लेबाज़ी की शुरुआत की.अभी खेल शुरू ही हुआ था कि एक रन के मामूली स्कोर पर वीरेंदर सहवाग वापस लौट गए. उनकी जगह आए राहुल द्रविड़.

द्रविड़ भी जॉनसन की गेंद पर महज 11 रन जोड़ते हुए आउट हो गए. उनकी जगह सचिन बल्लेबाज़ी करने उतरे हैं.सचिन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अर्धशतक मारा पर 68 रनों के स्कोर पर वापस भी लौट गए.

सचिन के लिए यह टेस्ट श्रंखला इतिहास रचनेवाली साबित हुई है.जहाँ भारतीय टेस्ट टीम कप्तान अनिल कुंबले इस मैच में पिच पर नज़र आ रहे हैं वहीं हरभजन सिंह के पैर के अँगूठे में चोट के कारण वो इस मैच से बाहर हैं.

हरभजन सिंह की जगह अमित मिश्रा को खेलने का मौका दिया गया है. ऑफ़स्पिनर हरभजन के साथ ऐसी स्थिति तब बनी है जब वो अपने 300वें विकेट से केवल एक विकेट दूर हैं. मोहाली में दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ भारत को मिली 320 रनों की शानदार जीत में मिश्रा ने सात विकेट लेकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

कुंबले के अनुकूल

दिल्ली के फ़िरोज़शाह कोटला मैदान की विकेट स्पिनरों के लिए अच्छी मानी जाती है.कोटला मैदान के प्रभारी राधेश्याम शर्मा का मानना है कि विकेट तीसरे दिन से ही स्पिनरों को सहायता पहुँचना शुरु कर सकती है.

राधेश्याम शर्मा का कहना है, "मैं ने हमेशा ऐसी विकेट तैयार की है जो कुंबले के अनुकूल हो. इस समय भी ऐसा ही होगा."कोटला का मैदान कुंबले के लिए बेहद भाग्यशाली रहा है जहाँ उन्होंने छह टेस्ट मैचों में 55 विकेट लिए हैं.

1999 में कुंबले ने इसी मैदान पर 74 रन देकर पाकिस्तान की एक पारी के सभी दस बल्लेबाज़ों के विकेट चटका डाले थे.

तीसरे टेस्ट की टीमें-

भारत: अनिल कुंबले (कप्तान), सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, राहुल द्रविड़, गौतम गंभीर, सौरव गांगुली, वीरेंदर सहवाग, अमित मिश्रा, वीवीएस लक्ष्मण, ईशांत शर्मा, ज़हीर खान.

आस्ट्रेलिया: रिकी पोंटिंग (कप्तान), माइकल क्लार्क, ब्रैड हेडिन, मैथ्यू हेडन, माइकल हसी, साइमन कैटिच, मिशेल जॉनसन, ब्रेट ली, शेन वॉटसन, कैमरून व्हाइट, क्लार्क.
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+