Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सचिन की निगाह दोहरे शतक पर

सचिन तेंदुलकर बैंगलोर में 150 रन पूरे करने के बाद.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में चल रहे दूसरे टेस्ट का तीसरा दिन भारत के नाम रहा है.

दिन का खेल ख़त्म होने पर भारत ने पांच विकेट खोकर 435 रन बना लिए हैं. ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 478 रन बनाए हैं.

सोमवार को सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर का 49वां टेस्ट शतक जमाया. तेंदुलकर दिन का खेल ख़त्म होने पर 191 रन पर खेल रहे हैं.

मंगलवार को तेंदुलकर की निगाह दोहरे शतक पर होगी. रविवार को उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में चौदह हज़ार रन पूरे किए थे.

सचिन तेंदुलकर के अलावा मुरली विजय ने भी आज शतक लगाया. विजय 139 रन बनाकर मिचेल जॉनसन की गेंद पर टिम पेन के हाथों कैच ऑउट हो गए.

सचिन तेंदुलकर और मुरली विजय की साझेदारी ने सोमवार को भारतीय पारी को काफ़ी मज़बूती दी. इन दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 308 रनों की पार्टनरशिप रही.

इस मैच में अपने टेस्ट करियर आगाज़ कर रहे चेतेश्वर पुजारा कुछ ख़ास नहीं कर पाए और वे चार रन बनाकर मिचेल जॉनसन की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+