Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

न्यूज़ीलैंड का भारत को बराबरी का जवाब

अहमदाबाद में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन खेल ख़त्म होने तक न्यूज़ीलैंड ने भारत की पहली पारी 487 रनों के जवाब में पांच विकेट पर 331 रन बना लिया है.

लंच से पहले जब छह रनों के बीच कल के नाबाद बल्लेबाज़ ब्रेंडन मैकुलम और रॉस टेलर आउट हो गए थे तो ऐसा लग रहा था कि न्यूज़ीलैंड को भारत फ़ॉलोऑन देने में सफल हो जाएगा.

लेकिन अपना पहला मैच खेल रहे केन विलियमसन (नाबाद 87) ने भारतीय गेंद बाज़ों का डट कर मुक़ाबला किया.

इसके साथ ही 14 महीनों के बाद अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे जेसी राईडर ने शतक (103) बनाया और दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर न्यूज़ीलैंड की स्थिति मज़बूत की.

इन दोनों खिलाड़ियों ने 194 रनों की साझेदारी निभाई जो कि पांचवे विकेट के लिए न्यूज़ीलैंड का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है.

भारत की ओर से आज हरभजन सिंह ने टेलर को 56 रनों के निजी स्कोर पर आउट कर भारत को ब्रेकथ्रू दिलाया फिर उसके थोड़ी ही देर बाद ओझा ने मैकुलम का विकेट लेकर भारत की उम्मीद जगा दी.

हरभजन सिंह ने रॉस टेलर को आउट किया.

अंतिम आउट होने वाले खिलाड़ी जेसी राइडर थे जिन्होंने 10 चौकों और एक छक्के की मदद से 103 रन बनाए. उन्हें श्रीसंत ने एलबीडब्लू आउट किया.

न्यूज़ीलैंड ने आज 262 रन बनाए और सिर्फ़ तीन विकेट गंवाए.

इससे पहले शुक्रवार को भारत की पहली पारी 487 रनों पर सिमट गई थी. भारत की ओर से विरेंद्र सहवाग (173) और राहुल द्रविड (104) ने शतक बनाए तो सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण 40-40 रन बनाकर आउट हो गए.

सचिन तेंदुलकर के पास अपने टेस्ट करियर का 50वां शतक बनाने का मौक़ा था लेकिन लंच से पहले ही वह न्यूज़ीलैंड के खिला़ड़ी जीतन पटेल की गेंद पर उन्ही को अपना कैच दे बैठे. लक्ष्मण को भी पटेल ने ही पगबाधा आउट किया.

उसके बाद आने वाले खिलाड़ी सुरेश रैना सिर्फ़ तीन रन बनाकर आउट हो गए. कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सिर्फ़ 10 रन बनाए और उन्हें कप्तान डेनियल विटोरी ने आउट किया.

बहरहाल, जल्दी जल्दी विकेट गिरने के सिलसिले के बीच हरभजन सिंह ने आक्रामक बल्लेबाज़ी करते हुए 69 रन बनाए जिसमें पांच चौके और तीन छक्के शामिल हैं.

भारतीय टीम महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), वीरेंदर सहवाग, गौतम गंभीर, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण, सुरेश रैना, हरभजन सिंह, ज़हीर ख़ान, प्रज्ञान ओझा और एस श्रीसंत.

न्यूज़ीलैंड टीम डेनियल वेटोरी (कप्तान), ब्रैंडन मैकुलम, टिम मैकेन्टोश, ब्रैडली जॉन वाटलिंग, रॉस टेलर, जेसी राइडर, केन विलियम्सन, गैरेथ हॉपकिंस, जीतन पटेल, हामिश बेनेट और क्रिस मार्टिन.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+