Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2023: आईपीएल लीग स्टेज की बेस्ट प्लेइंग 11, ज्यादातर भारतीय खिलाड़ी शामिल

IPL 2023 Best 11 of League Stage: आईपीएल में मुंबई इंडियंस प्लेऑफ़ में जाने वाली अंतिम टीम बनी और आरसीबी बाहर होने वाली आखिरी टीम थी। आरसीबी की टीम गुजरात से हारकर बाहर हो गई। बाहर हो चुकी टीमों में से कुछ खिलाड़ी ऐसे रहे, जिन्होंने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।

लीग चरण में खेले खिलाड़ियों में से ग्यारह नामों का चयन किया जाए, तो एक दिलचस्प टीम सामने आती है। इसमें विराट कोहली से लेकर शुभमन गिल से लेकर सूर्यकुमार यादव को शामिल किया जा सकता है। प्रदर्शन के आधार पर लीग चरण की बेस्ट इलेवन का चयन करने का प्रयास यहां किया गया है।

GT vs CSK: आज चेन्नई-गुजरात के मैच में बरसेंगे रन, जानें कौन सा बल्लेबाज बनाएगा सबसे ज्यादा रन

ओपनर बल्लेबाज

इस क्रम में शुभमन गिल और फाफ डू प्लेसी को शामिल किया जाना चाहिए। गिल और डू प्लेसी ने धमाका किया है। टॉप पांच में फाफ डू प्लेसी नम्बर एक और गिल नम्बर 2 पर हैं। इन दोनों को लीग चरण के लिए टॉप ओपनर माना जा सकता है। दोनों का प्रदर्शन उचक स्तरीय रहा है।

मिडिल ऑर्डर

यहाँ विराट कोहली का नाम सबसे पहले आता है। कोहली ने इस सीजन दो शतकीय पारियां खेली है। उनके बाद सूर्यकुमार यादव का नाम भी आता है। सूर्यकुमार यादव ने भी एक शतक जमाया है। उनके अलावा हेनरिक क्लासेन ने भी प्रभाव छोड़ा है। उन्होंने एक शतक के साथ 448 रन जड़े हैं। वह भी मिडिल ऑर्डर के हकदार हैं। रिंकू सिंह को बतौर फिनिशर इस टीम में शामिल किया जा सकता है। वह केकेआर के लिए धाकड़ रहे हैं।

ऑल राउंडर

यहाँ सिर्फ राशिद खान ही जगह बना पाये हैं। अन्य कुछ खिलाड़ी भी हैं लेकिन उनका प्रदर्शन उस स्तर का नहीं रहा। राशिद खान ने इस सीजन 95 रन बनाये हैं, इनमें एक धमाकेदार पारी उन्होंने मुंबई के खिलाफ खेली थी। इसके अलावा गेंदबाजी में उन्होंने 24 विकेट चटकाए हैं।

गेंदबाजी

यहाँ मोहम्मद शमी नम्बर एक पर आते हैं। शमी ने इस सीजन 24 विकेट झटके हैं। उनके अलावा चहल और पीयूष चावला को भी शामिल किया जाना चाहिए। दोनों ने क्रमशः 21 और 20 विकेट झटके हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 20 विकेट झटकने वाले तुषार देशपांडे भी इस एकादश में आने के हकदार हैं।

Story first published: Tuesday, May 23, 2023, 14:47 [IST]
Other articles published on May 23, 2023
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+