टेस्ट टीम में जगह पाने के लिए जानसन की दावेदारी पुख्ता..पोंटिंग
सिडनी. 22 अक्टूबर .रायटर. आस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा है कि बांए हाथ के तेज गेंदबाज मिशेल जानसन ने हाल में सम्पन्न भारत दौरे में शानदार प्रदर्शन करके टेस्ट टीम के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है
जानसन भारत के खिलाफ सात मैचों की एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय श्रंृखला में आस्ट्रेलिया के प्रमुख गेंदबाज रहे और उन्हें श्रीलंका के खिलाफ आठ नवंबर से बि्रसबेन में शुरू होने वाले पहले टेस्ट में ब्रेट ली और स्टुअर्ट क्लार्क के साथ मोर्चे पर लगाए जाने की प्रबल संभावना है
पोंटिंग ने भारत से यहां पहुंचने पर आज पत्रकारों से कहा ..जानसन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है1 उनमें गजब की प्रतिभा है और पिछले कुछ हफ्तों के दौरान हम इसके गवाह रहे हैं1.. आस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा ..उन्होंने अपनी भूमिका को बखूबी निभाया है जो कि चयनकर्ताओं के सामने उनके नाम की सिफारिश करने के लिए काफी है1.. जानसन ने 25 वनडे मैचों में 24.62 की 40 विकेट लिए हैं और तेज गेंदबाज ग्लैन मैकग्रा के संन्यास लेने से आस्ट्रेलिया टीम में उनकी जगह खाली है
इस अवसर पर मैकग्रा ने कहा ..जिस तरह जानसन ने भारत में गेंदबाजी की उससे टेस्ट टीम में जगह पाने के लिए उनकी दावेदारी पुख्ता हुई है1.. उधर कोहनी की चोट से उबरकर अपनी फिटनेस साबित कर चुके तेज गेंदबाज शान टेट भी टेस्ट टीम में वापस बुलाए जाने के लिए इंतजार में हैं
प्रकाश पार्थिववीरेन्द्र1356रायटर
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications