फेमस एक्ट्रेस रश्मिका बोलीं- मैं कोहली की फैन नहीं हूं, ये खिलाड़ी मेरा हीरो है
नई दिल्ली। क्रिकेट भारत में एक बेहद लोकप्रिय खेल है और क्रिकेट खिलाड़ी देश में जहां भी जाते हैं, वे बड़े पैमाने पर ध्यान आकर्षित करते हैं। साउथ इंडिया की फेमस अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने पहले खुलासा किया कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की प्रशंसक हैं। लेकिन फिर, 25 वर्षीय अभिनेत्री ने खुलासा किया कि वह आरसीबी के कप्तान और महान बल्लेबाज विराट कोहली की प्रशंसक नहीं हैं।

धोनी मेरे हीरो
रश्मिका मंदाना ने आगे कहा कि वह चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान और क्रिकेट के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी की प्रशंसक हैं। मंदाना ने जोर देकर कहा कि एमएस धोनी उनके हीरो हैं। उन्होंने कहा, 'धोनी की बल्लेबाजी, कप्तानी, विकेट कीपिंग... इसका मतलब है कि कोई खिलाड़ी उनके आगे घुटने टेक देगा। वह एक मास्टर क्लास खिलाड़ी है। धोनी मेरे हीरो हैं।" मंदाना ने सोशल मीडिया पर बातचीत के दाैरान यह कहा।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2021 संस्करण के निलंबन के समय, विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर काबिज थी। 'मेन इन रेड' ने आईपीएल के 2021 संस्करण में खेले गए 7 मैचों में से 5 जीते थे और 10 अंक जमा किए थे।

दूसरे स्थान पर हैं चेन्नई
दूसरी ओर, एमएस धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज थी और लीग के 14वें संस्करण में खेले गए 7 मैचों में से 5 में विजयी हुई थी। अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर वर्तमान में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का कब्जा है। ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली की टीम ने आईपीएल में खेले गए 8 मैचों में से 6 में जीत हासिल की है और 12 अंक अर्जित किए हैं।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) आईपीएल के 2021 सीजन में 60 निर्धारित मैचों में से केवल 29 का आयोजन कर सका। बीसीसीआई ने आगे कहा है कि एक संभावित विंडो जिसके दौरान 2021 आईपीएल संस्करण का शेष भाग आयोजित किया जा सकता है वह इस साल सितंबर के महीने के दौरान है।
ये हैं भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज

फेमस हैं रश्मिका मंदाना
बता दें कि 25 साल की रश्मिका साउथ के अलावा उत्तर भारत में भी काफी लोकप्रिय हैं। उन्होंने कन्नड़, तमिल और तेलुगू फिल्मों में काम किया है। रश्मिका की पहली फिल्म साल 2018 में 'Chalo' तेलुगू सिनेमा में आई थी। इसके बाद 'सुल्तान' उनकी पहली तमिल फिल्म है। अब तक रश्मिका की 10 से ज्यादा फिल्में ही रिलीज हुई हैं। रश्मिका ने फिल्मों की कामयाबी और टैलेंट के बलबूते लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
