'बाउंसर मत मारना, हमारे बच्चे डर जाएंगे', अख्तर ने उड़ाया भारतीय टीम का मजाक
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज किसी भी गेंदबाज के सामने आसानी से घुटने नहीं टेकते। गेंदबाज कितना भी खतरनाक हो, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने उनका तोड़ निकाला है। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर भी सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग जैसे बल्लेबाजों के आगे फीके पड़ते दिखे। लेकिन अब अख्तर ने अपनी गेंदबाजी को लेकर एक नया बयान दिया है। उन्होंने भारतीय टीम के पुछल्ले बल्लेबाजों का मजाक उड़ाते हुए कहा कि भारतीय टीम का निचला क्रम उनका सामना करने से डरता था।

कही ये बात
अख्तर ने पाकिस्तान की मशहूर जनर्लिस्ट सवेरा पाशा के क्रिक कास्ट यू-ट्यूब शो परबात करते हुए कहा, ''कई खिलाड़ी ऐसे थे जो मेरी गेंदबाजी से काफी डरते थे। मुथैया मुरलीधरन को काफी डर लगता था। इसके अलावा भारतीय टीम के कई पुछल्ले बल्लेबाज थे। वे सभी मुझसे कहते थे कि आउट कर लो लेकिन मारना मत क्योंकि इससे उन्हें काफी चोट लगती थी। वो मुझसे कहते थे कि हमारे बच्चे हैं, बीवी है और हमारे माता-पिता डर जाते हैं।''

मुरलीधरन खुद हो जाते थे आउट
यही नहीं, अख्तर ने यह भी दावा किया कि मुरलीधरन तो बाउंसर के डर से खुद ही आउट होने के लिए तैयार हो जाता थे। अख्तर ने कहा कि मुरलीधरन मुझसे कहते थे कि मैं उनके सामने धीमी गेंदबाजी करुं। अख्तर ने कहा, ''मुरलीधरन उनसे कहते थे कि धीमे गेंद डालो मैं खुद ही स्टंप के आगे से हट जाउंगा और जल्द आउट हो जाउंगा।''

नहीं मारते थे बाउंसर
शोएब अख्तर ने आगे बताया कि मोहम्मद यूसुफ मुझसे कहते थे कि मुरलीधरन की उंगली तोड़ दो क्योंकि उनकी स्पिन गेंदों को वो खेल नहीं पाते थे। मैंने मुरलीधरन को बाउंसर गेंदें फेंकी तो इस पर उन्होंने कहा कि ऐसा मत करो मैं मर जाउंगा। मोहम्मद यूसुफ चाहते थे कि मैं मुरलीधरन के शरीर पर मारूं लेकिन मैं ऐसा नहीं करता था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
