India Vs Australia: पहले टेस्ट में शर्मनाक हार के बाद बिग बी ने टीम इंडिया का किया समर्थन
India Vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में जिस तरह से पूरी टीम इंडिया दूसरी इनिंग में 36 रन के स्कोर पर ढेर हो गई, उसके बाद टीम को हर तरफ से आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। टीम इंडिया की इस शर्मनाक हार के बाद आलोचक टीम के बल्लेबाजों की आलोचना कर रहे है। लेकिन इस मुश्किल के इस दौर में कुछ लोग टीम का मजबूती से साथ दे रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि टीम इंडिया एक बार फिर से अगले मैच में वापसी करेगी। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी पहले टेस्ट में हार के बाद भारतीय टीम का हौसला बढ़ाया है।
अमिताभ बच्चन ने टीम इंडिया के समर्थन में एक ट्वीट करते हुए उम्मीद जताई है कि भारतीय टीम एक बार फिर टेस्ट सीरीज में वापसी करेगी। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके लिखा परेशान होने की जरूरत नहीं है टीम इंडिया। यह सिर्फ एक बुरा दिन था। हम फिर से वापसी करेंगे। हम सभी के जीवन में बुरा दिन आता है, लेकिन सेटबैक का जवाब कमबैक से दिया जाता है। अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट को लोग काफी पसंद कर रहे है। अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट को 15 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है जबकि हजारो लोगों ने इसी रीट्वीट किया है
बता दें कि पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी की थी। पहली बारी में अच्छी बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 244 रन बनाए जबकि पहली इनिंग में ऑस्ट्रे्लिया की टीम ने 191 रन ही बना सकी। लेकिन दूसरी पारी में भारतीय टीम सिर्फ 36 रन के स्कोर पर ढेर हो गई। टीम का कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को छू नही सका। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जॉश हेजलवुड और पैट कमिंस ने 9 विकेट अपने नाम किए। यही नहीं मैच में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी चोटिल हो गए और उनके हाथ की हड्डी में फ्रैक्चर आया है, ऐसे में माना जा रहा है कि बाकी के टेस्ट मैच में शमी नहीं खेल पाएंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
