तो WWE कोर्ट में अब नहीं दिखायी देंगे 'द ग्रेट खली'!

नई दिल्ली। डब्ल्यूडब्ल्यूई में विशेष पहचान बनाने वाले भारत के सबसे लोकप्रिय पहलवान द ग्रेट खली अब आपको रैसलिंग कोर्ट में दिखायी नहीं देंगे क्योंकि ऐसी खबरे आ रही हैं कि अपनी लंबाई के लिए दुनिया भर में मशहूर द ग्रेट खली ने डब्ल्यूडब्ल्यूई से संन्यास ले लिया है। हालांकि अभी इस औपचारिक घोषणा तो नहीं हुई हैं लेकिन पिछले काफी समय WWE से अपने खराब प्रदर्शन से दूर चल रहे खली के करीबी मित्रों का कहना है कि यह बात सही है।

द ग्रेट खली का असली नाम दलीप सिंह राणा है और वो हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। वो हिमाचल पुलिस विभाग में काम भी कर चुके हैं। साल 2006 में रेसलिंग की दुनिया में नाम कमाने वाले खली स्वभाव से काफी कोमल कहे जाते हैं।

खली इन दिनों अपने खेल के बुरे दौर से गुजर रहे हैं

7 फिट 3 इंच लंबे खली का प्लान है कि वो इंडिया में आकर पहलवानी अकेडमी खोले लेकिन इस बारे में विस्तार से खली ही बता सकते हैं। द ग्रेट खली दिसंबर के अंत में इंडिया में बैग एंड बैगेज के साथ आने वाले हैं।

खली के बॉडीगार्ड ने प्रशंसकों पर चलाई गोली

खली के करियर का गोल्डेन पीरयड साल 2008 था जब उन्होंने दुनिया के बेहतरीन अंडरटेकरों को धूल चटा दी थीं। लेकिन 'द ग्रेट खली' की लोकप्रियता केवल रेसलिंग ऐरिना तक सीमित नहीं है बल्कि वो तीन हॉलीवुड और दो बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।

तो WWE कोर्ट में अब नहीं दिखायी देंगे 'द ग्रेट खली'!

टीवी के दर्शक तो खली के व्यक्तित्व से तब वाकिफ हुए जब साल 2010 में 'बिग बॉस सीजन 4' में नजर आये, आप खली की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि यह बिग बॉस सीजन 4 में रनर-अप प्रतियोगी थे।

Story first published: Tuesday, November 25, 2014, 16:36 [IST]
Other articles published on Nov 25, 2014
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+