KKR vs MI: IPL 2020 में कोलकाता का पहला मुकाबला, ऐसी हो सकती हैं दोनों प्लेइंग XI
नई दिल्लीः कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल सीजन 13 में अपना पहला मुकाबला गत चैम्पियन मुंबई इंडियंस के साथ खेलेगी। जबकि मुंबई की टीम का यह दूसरा मुकाबला है, अपने पहले मैच में यह टीम चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार गई थी। ऐसे में रोहित शर्मा एंड कंपनी देखेगी कि केकेआर के खिलाफ वे ना केवल अपने बेहतर रिकॉर्ड के लिए जाएं बल्कि पिछले मैच में लिए सबक से कुछ सीख भी ले सकें।
पिछली मैच में क्रुणाल पांड्या, जसप्रीत बुमराह और राहुल चाहर जैसे गेंदबाज बिल्कुल औसत साबित हुए थे जबकि ट्रेंट बोल्ट और जेम्स पैटिंसन ने कुछ दम दिखाया था। दिक्कत यह भी है कि पीठ में चोट के बाद हार्दिक पांड्या तुरंत गेंदबाजी के भार से नावाकिफ हैं ऐसे में उनको बल्ले से इसकी भरपाई करनी होगी। लेकिन बैटिंग में गहराई की कमी भी है जिसको मुंबई इंडियंस नाथन कूल्टर नाइल को टीम में लेकर पूरा करना चाहेंगे हालांकि देखना होगा कि तेज गेंदबाज अपनी चोट से उभर पाया है कि नहीं। अगर ऐसा होता है तो जेम्स पैटिसन को बाहर जाना होगा।
दूसरी ओर केकेआर की टीम कप्तान दिनेश कार्तिक, इयोन मार्गन और आंद्रे रसेल की ताकत को आजमाना चाहेगी। उम्मीद है सुनील नरेन के साथ ओपनिंग में युवा शुबमन गिल आएंगे।
वहीं गेंदबाजी में तेज गेंदबाज पैट कमिंस को सब देखना चाहेंगे तो सबसे ऊंची बोली पर इस सीजन के लिए बिके हैं।
यह मुकाबला अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में होगा।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हो सकती है-
कोलकाता नाइट राइडर्स- सुनील नरेन, शुभमन गिल, नितीश राणा, इयोन मोर्गन, आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक (c, wk), पैट कमिंस, कुलदीप यादव, कमलेश नागरकोटी / संदीप वारियर, शिवम मावी, प्रदीश कृष्णा।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (c), क्विंटन डी कॉक (wk), सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी / इशान किशन, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, नाथन कूल्टर-नाइल / जेम्स पैटिंसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह ।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
