
एशियाई खेल
17वें एशियाई खेलों का आज होगा दक्षिण कोरिया के इंचियोन में रंगारंग आगाज।

भारत के 516 एथलीट
भारत इंचियोन में 516 एथलीटों सहित 679 सदस्यीय दल उतार रहा है।

45 देश लेंगे हिस्सा
इस खेल आयोजन में 45 देशों के 10 हजार एथलीट हिस्सा लेंगे।

28 खेलों में चुनौती
तैराकी, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, मुक्केबाजी समेत भारत 28 खेलों में चुनौती पेश करेगा।

इनसे बड़ी उम्मीदें
पहलवान, मुक्केबाज, निशानेबाज और ट्रैक एंड फील्ड के खिलाडियों से भारत को पदक की बड़ी उम्मीदें हैं।

सरदार सिंह ध्वजवाहक
भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह को भारतीय दल का ध्वजवाहक नियुक्त किया गया है।

भारतीय खिलाडियों से उम्मीद
हाल ही में ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाडियों का प्रदर्शन अच्छा रहा है। इसे देखते हुए एशियन गेम्स में पदकों की उम्मीद की जा रही है।

साई देंगे प्रस्तुति
दक्षिण कोरिया के स्टार गायक साई का हिट गीत गंगनम स्टाइल की धुन से इन खेलों का रंगारंग आगाज होगा।

16 दिन चलेगा खेल
चार अक्टूबर तक चलने वाले इन खेलों में 45 देशों के एथलीट कुल 36 खेलों की 439 स्पर्धाओं में संघर्श करेंगे।

भारतीय दल तैयार
2010 ग्वांग्झू एशियाड में 14 स्वर्ण, 17 रजत और 34 कांस्य समेत 65 पदक जीतने वाले भारतीय दल ने हाल ही में संपन्न ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में 15 स्वर्ण समेत 64 पदक जीते थे।


Click it and Unblock the Notifications