For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

मारपीट के बाद FIR पर बोले पहलवान सुशील कुमार, 'हम देश के लिए खेल रहे हैं'

नई दिल्ली। पहलवान प्रवीण राणा के साथ हुई मारपीट के बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 के लिए क्वालिफाई करने वाले पहलवान सुशील कुमार व उनके समर्थकों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। सुशील कुमार पर आरोप हैं कि उनके समर्थकों ने एक दूसरे पहलवान प्रवीण राणा के साथ मारपीट की थी।

फिलहाल इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पहलवान सुशील कुमार के समर्थकों द्वारा कथित तौर पर पहलवान प्रवीण राणा की पिटाई के सिलसिले में पुलिस ने धारा 323 और 341 आईपीसी के तहत FIR दर्ज की है। पहलवान सुशील कुमार और उसके समर्थकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की जानकारी खुद डीएसपी सेंट्रल एमएस रंधावा ने दी है।

हालांकि अब इस मामले पर खुद सुशील कुमार ने बयान दिया है। सुशील कुमार ने कहा है कि इस तरह की चीजें खेल में नहीं होनी चाहिए।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक सुशील कुमार ने कहा- "इस तरह से हरकतें खेल में नहीं होनी चाहिएं। जीत और हार दोनों को अच्छी प्रगति के तौर पर लिया जाना चाहिए। प्रवीण को यह बताना चाहूंगा कि चीजों को सावधानी से कहा जाना चाहिए। अनुशासन होना चाहिए, किसी को बदसलूकी से नहीं खेलना चाहिए। हम देश के लिए पहलवानी करते हैं।"

ये था मामला
भारतीय पहलवान सुशील कुमार ने अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालीफाई कर लिया। सुशील ने 74 किलोग्राम वर्ग के लिए हुए ट्रायल के फाइनल मैच में जीतेंद्र कुमार को हराकर इस प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह पक्की की थी। हालांकि जैसे ही सुशील कुमार के क्वालीफाई करने की खबर आई वैसे सुशील के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई, लेकिन इसके कुछ ही देर बाद सुशील कुमार अनचाहे कारण से सुर्खियों में आ गए।

दरअसल सुशील कुमार और दूसरे भारतीय पहलवान प्रवीण राणा के समर्थकों के बीच हुई जोरदार लड़ाई। दोनों पहलवानों के समर्थकों के बीच यह हाथापाई नई दिल्ली के केडी जाधव स्टेडियम में हुई। इसके पीछे की वजह ये बताई जा रही है कि कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए हो रहे ट्रायल के दौरान सुशील कुमार ने सेमीफाइनल में पहलवान प्रवीण राणा को हराया था।

लेकिन झगड़े की नौबत तब आई जब सुशील से हारने के बाद राणा ने दावा किया कि सुशील के समर्थकों ने रिंग में उसके खिलाफ उतरने पर उसे और उसके बड़े भाई को मारा था।

Story first published: Saturday, December 30, 2017, 13:04 [IST]
Other articles published on Dec 30, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+