For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

काॅमनवेल्थ गेम्स 2018 में भारत ने किए पहली बार ये 6 कारनामे

नई दिल्ली: हाल ही में सम्पन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय दल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्लासगो में अपने पिछले प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया। भारतीय दल ने गोल्ड कोस्ट में 26 गोल्ड जीते और कई कीर्तिमान अपने नाम किए। भारतीय दल के कुछ जाने-माने चेहरों ने अपना दम दिखाते हुए गोल्ड पर क़ब्ज़ा जमाया तो वहीं कई नए चेहरों ने इस कॉमनवेल्थ गेम्स में दुनिया को अपना परिचय दिया। शूटर अनीश भानवाला उनमें में से एक रहे जिन्होंने 15 साल की उम्र में गोल्ड जीतकर भारतीय कीर्तिमान अपने नाम किया।

ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में हुए 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की झोली में 26 गोल्ड के साथ कुल 66 मेडल डाल दिए। इन खिलाड़ियों का ये प्रदर्शन काबिले तारीफ रहा है। दरअसल कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का ये तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले 2010 दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने सर्वाधिक 38 गोल्ड मेडल जीते थे। उसके बाद 2002 के मैनचेस्टर कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के हिस्से में 30 गोल्ड मेडल आए थे।

मैरीकॉम ने अपना पहला गोल्ड जीता

मैरीकॉम ने अपना पहला गोल्ड जीता

ओलंपिक पदक विजेता मैरीकॉम पहली बार कॉमनवेल्थ में खेलने उतरी थीं और उन्होंने अपना पहला गोल्ड जीता।

मनिका बत्रा ने गोल्ड जीता

मनिका बत्रा ने गोल्ड जीता

टेबल टेनिस में महिलाओं की सिंगल स्पर्धा में भारत को पहली बार स्वर्ण पदक मिला। मनिका बत्रा ने ये गोल्ड जीता।

नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में भारत को गोल्ड दिलाया

नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में भारत को गोल्ड दिलाया

नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में भारत को गोल्ड दिलाया, इस स्पर्धा में अबतक के कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पहला गोल्ड था।

बैडमिंटन में भारत की पुरुष युगल जोड़ी ने रचा इतिहास

बैडमिंटन में भारत की पुरुष युगल जोड़ी ने रचा इतिहास

बैडमिंटन में भारत की पुरुष युगल जोड़ी सात्विक साईराज और चिराग ने सिल्वर मेडल हासिल कर इतिहास रचा। यह जोड़ी राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुष युगल स्पर्धा में पदक जीतने वाली पहली जोड़ी बन गई।

टेबल टेनिस में महिलाओं की युगल स्पर्धा में कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को पहली बार पदक

टेबल टेनिस में महिलाओं की युगल स्पर्धा में कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को पहली बार पदक

टेबल टेनिस में महिलाओं की युगल स्पर्धा में कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को पहली बार रजत पदक मिला जब भारत की मनिका बत्रा और मौमा दास की जोड़ी फाइनल में सिंगापुर की मेंगयू यू और तियानवेई फेंग की जोड़ी से हार गई थी। पहली बार महिलाओं की टेबल टेनिस टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत जीता।

भारत के लिए पदक जीतने वाले दीपक सबसे युवा भारोत्तोलक बने।

भारत के लिए पदक जीतने वाले दीपक सबसे युवा भारोत्तोलक बने।

वेट लिफ्टिंग की 69 किलोग्राम स्पर्धा में 18 वर्षीय दीपक लाठेर ने कांस्य पदक जीता। कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स में भारत के लिए पदक जीतने वाले दीपक सबसे युवा भारोत्तोलक बने।

ये भी पढ़ें: CWG में पदक जीतने पर भारतीय दल को राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने दी बधाई, ये है पदकों की पूरी लिस्ट

Story first published: Monday, April 16, 2018, 11:19 [IST]
Other articles published on Apr 16, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+