ENG vs WI Test : इंग्लैंड के गेंदबाजों ने ढूंढा गेंद चमकाने का तरीका, नहीं पड़ेगी लार की जरूरत
नई दिल्ली। विंडीज-इंग्लैंड के बीच जारी तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच यादगार बन गया है। मैच स्टेडियम में बिना दर्शकों के करवाया जा रहा है तो कुछ नियमों का पाल करते हुए खिलाड़ी मैदान पर नजर आ रहे हैं। हाथ मिलाना भी मना है तो गेंद पर लार लगाना भी। लार लगाने से कोरोना वायरस के संक्रमण बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में गेंदबाजों के पास चुनाैती है कि बिना लार के कैसे स्विंग हासिल की जाए, लेकिन इंग्लैंड के गेंदबाजों ने गेंद चमकाने का तरीका ढूंढ लिया है।

पीठ के पसीने का लिया सहारा
दरअसल, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्विंग हासिल करने के लिए पीठ के पसीने का सहारा ले रहे हैं। गेंदबाज एक-दूसरे की पीठ से कुछ पसीना गेंद पर लगा रहे हैं ताकि गेंद चमक सके। इसकी जानकारी दूसरे दिन के खेल समाप्त होने के बाद तेज गेंदबाज मार्क वुड ने दी।

कही ये बात
मार्क वुड ने कहा, 'लार पर प्रतिबंध लगने के बाद अब पीठ का पसीना अहम बन गया है। केवल अपना पसीना हालांकि हम गेंद पर आपस में थोड़ा पसीना मिला रहे हैं। मुझे कुछ जिम्मी ( जेम्स एंडरसन) और जोफ्रा ( जोफ्रा आर्चर) से कुछ पसीना मिला।' इंग्लैंड के लिए दूसरे दिन का खेल निराशाजनक रहा है। विंडीज ने इंग्लैंड की पहली पारीको 204 पर ढेर कर दिया था जबकि विंडीज ने पहली पारी में 318 रन बना दिए।

हासिल नहीं कर सके लय
मार्क वुड ने स्वीकार किया कि वे अब तक मैच में अपना बेस्ट नहीं दे पाए हैं। उन्होंने कहा, 'हमारे लिए यह अच्छा दिन नहीं रहा इसलिए काफी कुछ करने की जरूरत है। मैं कुछ विकेट लेना चाहूंगा। उन्होंने बहुत अच्छी गेंदबाजी की और उन्हें श्रेय मिलना चाहिए लेकिन 204 हमारा लक्ष्य नहीं था। हम 250 या 300 का स्कोर पसंद करते। हमें गेंदबाजी में हमें शुरू से ही लय नहीं मिली। उन्होंने शुरू से अच्छी लाइन व लेंथ से गेंदबाजी की।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
