Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

खेल. क्रिकेट भारत पूर्वावलोकन चार कोलकाता

यह पूछे जाने पर किसके स्थान पर ये खिलाडी आ रहें हैं मलिक ने कहा...यह गोपनीय है1 हमने खिलाडियों का नाम दिया है और इसके बारे में निर्णल लेना चयनकर्ताओं पर निर्भर करता है1... गौरतलब है कि टखने की चोट के कारण शोएब मलिक का कल से शुरू हो रहे टेस्ट मैच में खेलना संदिग्ध है1 तेज गेंदबाज उमर गुल को पाकिस्तान भेज दिया गया है क्योंकि उन्हें लंबे इलाज की जरूरत है1 दूसरी तरफ रावलपिंडी एक्सप्रेस शोएब अख्तर और तेज गेंदबाज मोहम्मद सामी के खेलने पर भी प्रश्नचिन्ह बना हुआ है क्योंकि ये दोनों खिलाडी भी वायरल बुखार से पीडित हैं1 बल्लेबाज मिस्बाउल हक को कल मैच शुरू होने से पहले फिटनेस टेस्ट पास करना होगा1 हालांकि उनके खेलने की संभावना ज्यादा है

मेहमान टीम को दूसरे टेस्ट के लिए अंतिम एकादश चुनना भी मुश्किल हो रहा है1 मलिक ने कहा...आप बिना चार विशेषज्ञ गेंदबाजों के कोई टेस्ट मैच नहीं खेल सकते हैं1... सोहैल तनवीर फिट हैं और टीम प्रबंधन उनको अख्तर के साथ गेंदबाजी करने मौका प्रदान करेगी जबकि तीसरे सीमर के रूप में राव इफ्तिखार अंजुम होंगे1 दूसरी तरफ दानिश कनेरिया स्पिन विभाग की जिम्मेदारी अकेले अपने कंधे पर संभालेंगे1 हालांकि टेस्ट टीम से बाहर किए गए आलराउंडर शाहिद आफरीदी को एक बार फिर से टीम में शामिल कर लिए जाने की संभावना है

उधर मध्यक्रम के बल्लेबाजों का न.न चलना भी पाकिस्तान के लिए सिरदर्द है1 दिल्ली टेस्ट में पाकिस्तानी रन मशीन मोहम्मद यूसुफ और यूनुस खान दोनों असफल रहे थे1 लेकिन कोलकाता टेस्ट में इन दोनों बल्लेबाजों पर टीम को बडा स्कोर खडा करने में मदद की जिम्मेदारी होगी

मिस्बाउल हक को आखिरी समय में टीम का साथ छोडने की आदत से बाज होनी होगी और उन्हें अंत तक टिककर अपनी टीम को जीत दिलाने की आदत डालनी होगी1 अगर पाकिस्तान को यह टेस्ट जीतना है तो मिस्बाउल .यूसुफ और यूनुस को अपना शत प्रतिशत देना होगा1 उधर फैसल इकबाल के भी इस टेस्ट में खेलने की संभावना है

सत्यकाम उप्रेती वीरेन्द्र1502 जारी वार्ता

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:08 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+