जसप्रीत बुमराह का भारतीय जमीन पर टेस्ट आगाज, बन गया अलग किस्म का रिकॉर्ड
India vs England 1st Test Jasprit Bumrah नई दिल्लीः चेन्नई टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ जैसे ही जसप्रीत बुमराह का नाम प्लेइंग इलेवन में फ्लैश करना शुरू हुआ वैसे ही इस तेज गेंदबाज के लिए खास पल बन गया। यह बुमराह का भारतीय जमीन पर पहला टेस्ट मैच है जबकि इससे पहले वे 17 टेस्ट खेल चुके हैं।
इसके साथ ही बुमराह सबसे ज्यादा टेस्ट विदेशी धरती पर खेलने के बाद अपने घर पर डेब्यू करने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप कर गए हैं।
जवागल श्रीनाथ को 12 टेस्ट मैचों के बाद भारतीय जमीन पर खेलने के लिए मिला था। इस मामले में आरपी सिंह तीसरे नंबर पर हैं जिन्होंने देश में खेलने से पहले विदेश में 11 टेस्ट मैच खेले थे। सचिन ने देश में पहला टेस्ट खेलने से पहले 10 टेस्ट विदेश में खेल लिए थे। जबकि आशीष नेहरा ने भी इतने ही टेस्ट विदेश में खेले थे जब वे भारत में पहला टेस्ट मैच खेल रहे थे।
बुमराह ने अब तक 17 टेस्ट विदेशी जमीन पर खेले हैं और उनमें अपनी छाप छोड़ी है। उन्होंने इन मैचों में 21.59 के औसत से 79 विकेट लिए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 47.94 का है।
जसप्रीत बुमराह ना केवल भारत के बल्कि विश्व स्तर पर संयुक्त रूप से टॉप पर हैं। उनके साथ टॉप पर वेस्टइंडीज के डारेन गंगा मौजूद हैं जिन्होंने 17 ही टेस्ट विदेश में खेले थे और फिर जाकर कैरेबियन जमीन पर लाल गेंद से खेलने का मौका मिला। दूसरा नंबर बेर्ट स्ट्रुडविक (15) हैं जो इंग्लैंड के हैं। तीसरे नंबर पर इंग्लैंड के ही बिली बेट्स हैं जिन्होंने 15 विदेशी टेस्ट खेले थे और चौथे नंबर पर भी अंग्रेज का ही नाम है- फ्रेडएरिक फेन (15 टेस्ट)
इस मैच में भारतीय टीम इस प्रकार है-
भारतीय क्रिकेट टीम- रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (सी), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (डब्ल्यू), वाशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, इशांत शर्मा, जसमीत बुमराह, शाहबाज नदीम
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
