मुे खुशी है कि आईसीसी ने हमारी बात मानी: पवार
नई दिल्ली . 08 जनवरी .वार्ता. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड .बीसीसीआई. के अध्यक्ष शरद पवार ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले जाने वाले तीसरे क्रिकेट टेस्ट से अंपायर स्टीव बकनर को हटाने और आफ स्पिनर हरभजन सिंह को तीसरे टेस्ट में खेलने की अनुमति देने के फैसले का आज स्वागत किया
पवार ने यहां सवांददाताओं से कहा कि हरभजन को तीसरे टेस्ट में खेलने की अनुमति मिलने पर उन्हें बेहद खुशी है
तीसरे टेस्ट में बकनर की जगह न्यूजीलैंड के अंपायर बिली बौडेन को शामिल किए जाने के फैसले पर पवार ने कहा कि मैच में अधिकारियों को बदलने का काम नियंत्रण संस्था का है 1 हालांकि उन्होंने कहा कि वह इस बात से खुश हैं कि आईसीसी ने उनकी शिकायत सुनी और उसका समाधान निकाला
पवार ने कहा...हमने आईसीसी से पिछले दो मैचों में अंपायरों के प्रदर्शन की समीक्षा करने और उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया था 1मुे खुशी है कि आईसीसी ने कार्रवाई करते हुए अंपायरों को हटा दिया और बीसीसीआई इससे बेहद खुश है 1... पवार ने इस बात का खंडन कि या कि आईसीसी ने यह फैसला दुनिया के सबसे अमीर बोर्ड के दबाव में आकर लिया है 1उन्होंने कहा कि बकनर को हटाने का निर्णय पूरी तरह से आईसीसी का है
सत्यकाम.राज.राणा 1729वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications