आकाश चोपड़ा ने चुनी KKR की 'प्लेइंग XI', शुबमन को रखा बताैर ओपनर
नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी संस्करण में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ XI सामने रखा है। केकेआर दो बार के चैंपियन हैं और चोपड़ा ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर अपनी फेवरेट प्लेइंग इलेवन टीम चुनी। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि चोपड़ा खुद अपने आईपीएल करियर के दौरान नाइट राइडर्स के लिए खेले।
अपने सलामी बल्लेबाजों के रूप में, उन्होंने सुनील नरेन और शुबमन गिल को चुना। पावरप्ले का फायदा उठाने के लिए नरेन के होने के बावजूद भी गिल कोई है, जो संकट में परिपक्व भूमिका निभा सकता है। वहीं नितीश राणा को तीसरे नंबर के लिए चोपड़ा ने चुना। इसके बाद कप्तान दिनेश कार्तिक व इयोन मोर्गन को रखा।

छठे नंबर पर आंद्रे रसेल हैं
चोपड़ा ने आंद्रे रसेल को छठे नंबर पर रखा। रसेल को लेकर चोपड़ा ने कहा, "नंबर 6 पर, मुझे आंद्रे रसेल मिला है। वह पहले भी आ सकता है। उसे भेजा जाना चाहिए जब पारी में लगभग 40 शेष गेंद बची हों। कोलकाता नाइट राइडर्स मुंबई इंडियंस के साथ लगभग मैच जीतने की स्थिति में हैं। " सातवें स्थान के लिए, चोपड़ा रिंकू सिंह, राहुल त्रिपाठी और सिद्धेश लाड के बीच एक चुनना मुश्लि है। लेकिन त्रिपाठी के पास सबसे अधिक अनुभव है, जो राइजिंग पुणे सुपरजायंट और राजस्थान रॉयल्स के लिए भी खेले हैं। ऐसे में चोपड़ा त्रिपाठी के लिए गए।

कुलदीप को भी रखा
तेज गेंदबाजों में पैट कमिंस और प्रिसिध कृष्णा उनकी स्पष्ट पसंद थे। वह लॉकी फर्ग्यूसन और अली खान के लिए नहीं गए। स्पिन विभाग में नरेन के साथी के रूप में, चोपड़ा ने कुलदीप यादव को रखा। केकेआर के पास युवा पेसर हैं और चोपड़ा ने कहा कि वह संदीप वारियर, शिवम मावी और कमलेश नागरकोटी में से एक के लिए जाएंगे।

यहां देखें आकाश चोपड़ा की केकेआर इलेवन:
सुनील नरेन, शुभमन गिल, नितीश राणा, दिनेश कार्तिक, इयोन मोर्गन, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह / सिद्धेश लाड / राहुल त्रिपाठी, पैट कमिंस, कुलदीप यादव, प्रिसिध कृष्णा, शिवम मावी / कमलेश नागरकोटी / संदीप वारियर
IPL 2020 : निखिल नाइक पर रहेंगी नजरें, अमित मिश्रा को मारे थे लगातार 5 छक्के
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
