Ind Vs Aus: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अजिंक्या रहाणे की सफलता का प्रवीण आमरे ने बताया राज
Ind Vs Aus: विराट कोहली की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे अजिंक्या रहाणे का देश के बाहर बल्ले से अच्छा रिकॉर्ड है। लेकिन इस बार वह अपनी बेहतरीन कप्तानी की वजह से सुर्खियों में हैं। कोहली की गैरमौजूदगी में रहाणे ना सिर्फ बल्ले से अच्छा कर रहे हैं बल्कि बतौर कप्तान टीम की अगुवाई का जिम्मा भी उठा रहे हैं। एक तरफ जब पहले टेस्ट में टीम इंडिया की हार के बाद हर कोई यह कह रहा था कि यहां से भारतीय टीम के लिए वापसी करने का विकल्प नहीं तो रहाणे ने आगे से टीम को लीड करते हुए ना सिर्फ शतकीय पारी खेली बल्कि टीम को जीत की राह दिखाई।
अजिंक्या रहाणे ने मेलबर्न टेस्ट में अपना 12वां टेस्ट शतक लगाया, जिसके बदौलत टीम चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी करने में सफल हुई। रहाणे की तैयारी के बारे में उनके पूर्व कोच और पूर्व भारतीय खिलाड़ी प्रवीण आमरे ने बताया कि भारत छोड़ने से पहले नेट्स पर उनका अनुशासन और तैयारी जबरदस्त थी। रहाणे को यह पता था कि वह क्या कर रहे हैं, वह मेरे थ्रो डाउन व्यक्ति को बताते थे कि कहां और किस एरिया में गेंद फेंकनी है, वह इस तरह की गेंदों पर अभ्यास करना चाहते थे। रहाणे ने कई गेंदें अपने शरीर पर ली, उन्हें पता था कि इस तरह की स्थिति में उन्हें बल्लेबाजी करी होगी।
रहाणे चाहते थे कि जब वह प्रैक्टिस सेशन में जाएं तो उनके पास रिएक्शन का कम से कम समय हो। वह गेंद को शरीर पर लेने के लिए भी तैयार थे क्योंकि उन्हें पता था कि ऑस्ट्रेलिया में ऐसा सेशन भी आएगा जब उन्हें गेंद को अपने शरीर पर लेना पड़ेगा ताकि वह सेशन को बचा सके। आमरे ने कहा कि मुझे लगता है कि उन्हें विदेश जाने से पहले ये किया, उन्हें इस तरह से तैयारी करता देख मैं काफी खुश था। अजिंक्या रहाणे की सफलता का राज यही है कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले जबरदस्त तैयारी की थी। हर दौरे से पहले वह ऐसी ही तैयारी करते हैं। बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराने के बाद 7 जनवरी को भारतीय टीम तीसरे टेस्ट में सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लीड लेने के इरादे से उतरेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
