For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Tokyo Olympics : पहली बार हुआ ऐसा, केआईआईटी के 3 खिलाड़ियों ने किया क्वालीफाई

Dutee Chand to Bhavani Devi, 3 athletes from KIIT University to qualify olympics | Oneindia Sports

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक में 110 से ज्यादा खिलाड़ी अपनी किस्मत आजमाते हुए नजर आएंगे। वहीं टोक्यो ओलंपिक के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब ओडिशा के केआईआईटी डीम्ड यूनिवर्सिटी के तीन खिलाड़ियों ने टोक्यो खेलों के लिए क्वालिफाई किया जो 23 जुलाई से शुरू हो रहा है। यहां के तीन एथलीटों, स्प्रिंटर दुती चंद, फेंसर भवानी देवी और भाला फेंकने वाले शिवपाल सिंह ने क्वालीफाई किया है।

केआईआईटी विश्वविद्यालय भारत का एकमात्र विश्वविद्यालय है जिसने तीन एथलीटों और एक अधिकारी, एक डॉक्टर को टोक्यो ओलंपिक खेलों में भेजा है। भारत की मशहूर महिला तेज धावक दुती चंद ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा, "मैं लगातार दूसरे ओलंपिक खेलों में अपना दम दिखाने जा रही हूं। मैं 100 मीटर और 200 मीटर में हिस्सा लूंगी। मैं इस ओलंपिक के लिए कड़ी तैयारी कर रही हूं। हाल ही में मैंने एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी कायम किया है और पटियाला में भारतीय ग्रैंड प्रिक्स 4 में 11.7 सेकेंड का समय लेकर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है।''

दुती चंद ने आगे कहा, "मुझे उम्मीद है कि मैं सेमीफाइनल तक जरूर पहुंची और एक मेडल भी लाऊंगी और अपने देश का नाम राैशन करूंगी। मैं ओडिशा सरकार और केआईआईटी अच्युत सामंत के निरंतर समर्थन के लिए आभारी हूं। महामारी के कारण यह एक अलग समय है, एथलीटों को टोक्यो पहुंचने के बाद पांच दिनों के लिए क्वारंटाइन में रहना होगा और कठोर परीक्षण कुछ हद तक तैयारियों को प्रभावित करेगा, हालांकि इससे हमारा विश्वास टूटने वाला नहीं है। मैं अपनी पूरी ताकत लगाने के लिए तैयार हूं।''

ओडिशा सरकार और केआईआईटी विश्वविद्यालय विश्व स्तरीय खेल सुविधाओं के निर्माण में काम कर रहे हैं। ओडिशा सरकार के समर्थन से, राज्य अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे के साथ देश की खेल राजधानी में बदल गया है। वहीं 2023 पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी के लिए राउरकेला में भारत के सबसे बड़े हॉकी स्टेडियम का निर्माण जोरों पर है। हॉकी इंडिया के साथ ओडिशा सरकार का हमेशा अहम योगदान रहा है। एक राज्य राष्ट्रीय हॉकी टीमों (पुरुषों और महिलाओं) को प्रायोजित कर रहा था। इस सौदे के साथ, राज्य सरकार 2018 से शुरू हुए करार को लेकर 5 वर्षों में हॉकी इंडिया को 120 करोड़ रुपए का भुगतान करेगी।

भाला फेंक खिलाड़ी शिवपाल सिंह, जो स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के साथ भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे, ने कहा, "हम पूरी तरह सुनिश्चित कर चुके हैं कि भारत को टोक्यो ओलंपिक खेलों में भाला में मेडल मिलेगा।"

Story first published: Monday, July 5, 2021, 11:44 [IST]
Other articles published on Jul 5, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+