Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Video: मोहम्मद कैफ के बेटे का शॉट देखकर गदगद हुए सचिन ने शेयर किया वीडियो

नई दिल्ली। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर खेल को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। सचिन का मानना है कि बच्चों को उनके बचपन से ही खेल के प्रति सजग बनाया जाए। यही नहीं सचिन बच्चों को खेलते हुए देखकर काफी खुश होते हैं। इसकी एक बानगी देखने को मिली सचिन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर।

सचिन तेंदुलकर ने मोहम्मद कैफ के बेटे का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह शानदार कवर ड्राइव खेल रहा है। सचिन तेंदुलकर ने मोहम्मद कैफ के बेटे का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- "जूनियर कैफ कवर की तरफ खूबसूरती से मार रहा है। बहुत बढ़िया। हमेशा खेलना जारी रखना।"

बता दें कि मास्टर ब्लास्टर ने कैफ के बेटे का जो वीडियो शेयर किया है उसमें वह लोकप्रिय गेमिंग डेस्टीनेशन 'स्मैश' का है जहां कैफ का बेटा गेंदबाजी मशीन का सामना कर रहा है। वर्चुअल मशीन के जरिए बल्लेबाजी कर रहे इन नन्हें कैफ ने सचिन को काफी प्रभावित किया।

बता दें कि मोहम्मद कैफ अपने बेटे को खेल खेलने के लिए हमेशा प्रोत्साहित करते रहते हैं। कैफ के इंस्टाग्राम पर देखा जा सकता है कि उनका बेटा अभी से खेल के प्रति काफी आकर्षित है। वहीं कैफ बात करें तो उन्होंने भारतीय टीम में बल्लेबाजी के अलावा फील्डिंग के नए मानक स्थापित किए हैं। टीम इंडिया में आजतक मोहम्मद कैफ जैसा फील्डर शायद ही कभी देखा हो!

Story first published: Friday, December 29, 2017, 15:58 [IST]
Other articles published on Dec 29, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+