RR vs MI: मुंबई ने लगाई जीत की हैट्रिक, राजस्थान को 57 रनों से रौंदा
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन (IPL 2020) का 20वां मैच आज अबुधाबी के शेख जायेद स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच खेला गया। जहां पर मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी और फिर गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए लीग में जीत की हैट्रिक लगाई। राजस्थान के खिलाफ खेले गये इस मैच में मुंबई की टीम ने 57 रनों से जीत हासिल की। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम ने हार की हैट्रिक लगाई।
और पढ़ें: RR vs MI: 8 छक्के, 18 चौके लगाकर मुंबई ने बनाये 193 रन, फॉर्म में लौटे सूर्यकुमार
मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 193 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसका पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम महज 136 रन ही बना सकी और 18.1 ओवर में अपने सभी विकेट खो दिये। यह लगातार तीसरा मुकाबला है जहां पर राजस्थान की टीम को न सिर्फ हार का सामना करना पड़ा है बल्कि तीनों ही मैचों में उनका टॉप ऑर्डर बुरी तरह से फ्लॉप होता नजर आ रहा है।
और पढ़ें: कार्तिक की बॉलिंग पर बेन स्टोक्स ने किया ऐसा ट्वीट, फैन्स हुए कन्फ्यूज, पूछा- तारीफ या बेइज्जती
गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस की टीम ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 5 साल 5 महीने और 5 दिन बाद जीत हासिल की और उसकी जीत में उसके तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अहम भूमिका निभाई। जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट हासिल किये। वहीं ट्रेंट बोल्ट ने 4 ओवर में गेंदबाजी करते हुए 26 रन देकर 2 विकेट हासिल किये। वहीं ट्रेंट बोल्ट ने 3.1 ओवर में 2 विकेट चटकाये तो राहुल चाहर और कायरन पोलार्ड ने 1-1 विकेट हासिल किये।
वहीं राजस्थान के लिये सिर्फ सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने 44 गेंद में 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से 70 रन की पारी खेली, जबकि जोफ्रा आर्चर ने 11 गेंद में 24 रनों की पारी खेली। इन दोनों के अलावा राजस्थान को कोई भी खिलाड़ी 20 रनों के आंकड़े को छू भी नहीं सका।
और पढ़ें: DC vs RCB: डिविलियर्स ने बताया हार का कारण, दिल्ली के खिलाफ जानें कहां हुई विराट सेना से गलती
वहीं मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार यादव की नाबाद 79, रोहित शर्मा 37 और हार्दिक पांड्या की नाबाद 70 रनों की पारी के दम पर 193 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications