CSK ने शेयर की धुरंधरों की 'फिमेल वर्जन' फोटो, इस खिलाड़ी के दिखे 'बोल्ड लिप्स'
नई दिल्ली। अब सोशल मीडिया पर नया ट्रेंड चल पड़ा है। यह है कि मेल वर्जन फोटो को फीमेल वर्जन में तब्दील करना। इसके जरिए यह अनुमान लग रहा है कि अगर कोई पुरुष औरत होता तो उसकी लुक कैसी दिखती। भारतीय क्रिकेटर्स ऐसी तस्वीरों को लेकर खूब चर्चा में आ रहे हैं। हाल ही में हरभजन सिंह ने अपने साथी खिलाड़ियों की फीमेल वर्जन फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की थी, जिसपर कईयों के कई मजेदार रिएक्शन देखने को मिले। अब चेन्नई सुपर किंग्स(सीएसके) टीम ने अपने ट्विटर अकाउंट पर 12 खिलाड़ियों का फीमेल वर्जन शेयर किया है।

इस खिलाड़ी के दिखे 'बोल्ड लिप्स'
सीएसके द्वारा ट्विटर पर शेयर की गई इस फोटो को देख लोग अपनी मजेदार प्रतिक्रियाएं देने लगे। महेंद्र सिंह धोनी से लेकर ड्वेन ब्रावो का फीमेल वर्जन में फोटो शेयर किया गया। इस फोटो में भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर भी दिखाई दिए, जिसपर उनकी बहन माल्ती चाहर ने मजेदार कमेंट किया। माल्ती चाहर ने कमेंट में लिखा, 'सिर्फ दीपक चाहर के इनोसेंट चेहरे पर लाल लिपस्टिक लगी है। शरारती आंखें और बोल्ड लिप्स, डेडली कॉम्बिनेशन।'
|
रैना ने भी किया कमेंट
वहीं सीएसके के अहम खिलाड़ी सुरेश रैना भी फोटो देखकर खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए। रैना ने कमेंट करते हुए लिखा, 'मैं और शार्दुल ठाकुर जल्द ही कॉफी पीने जाएंगे।' तो इस पर सीएसके ने कमेंट में जवाब देते हुए लिखा, 'Ahem Ahem प्रियंका रैना', फिर रैना मुड़कर जवाब में लिखा, 'lol प्रियंका रैना तो हमारे साथ रहेंगी ही।'

आखिर काैन हैं फोटो में
12 खिलाड़ियों को पहचानना मुश्किल है, लेकिन हम आपको बताते हैं कि ये खिलाड़ी काैन हैं। पहली लाइन में महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना, शेन वॉटसन, अंबाती रायुडू, दूसरी लाइन में केदार जाधव, शार्दुल ठाकुर, रविंद्र जडेजा, फैफ डु प्लेसी, तीसरी लाइन में दीपक चाहर, मिशेल सैंटनर, लुंगी एनगिडी और ड्वेन ब्रावो हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
