नागपुर टेस्ट तीसरा दिनः 384 रन पीछे है श्रीलंका की टीम, दूसरी पारी में गंवाया 1 विकेट
नागपुरः नागपुर में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत के बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाया। तीसरे दिन भारत ने मेहमान टीम पर शिकंजा कस लिया है। श्रीलंका की पहली पारी के 205 रनों के जवाब में टीम इंडिया ने 610 रन बनाकर पारी घोषित की और 405 रनों की विशाल बढ़त हासिल की, जिसके बाद दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट गंवा कर 21 रन बना लिए हैं , भारत को पहली पारी के आधार पर 405 रनों की बढ़त मिली थी। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दिमुथ कुरुणारत्ने 11 और लाहिरू थिरिमाने 9 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं।
इससे पहले मुरली विजय (128) और चेतेश्वर पुजारा (143) के शानदार शतक बनाए। रविवार को कप्तान कोहली ने सफलता का नया इतिहास लिखा है, उन्होंने आज अपने टेस्ट करियर का 5वां दोहरा शतक जड़ा है, टेस्ट में यह उनका 5वां दोहरा शतक है। उन्होंने इस दौरान 259 गेंदों का सामना किया, जबकि 15 चौके और 2 छक्के लगाए। मेहमान टीम की पहली पारी के 205 रनों के जवाब में टीम इंडिया का स्कोर 4 विकेट पर 550 रन के पार हो गया है।
Big Updates
- नागपुर टेस्ट: विराट कोहली ने जड़ा दोहरा शतक
- भारत की लीट 339 रन के पार, दोहरे शतक की ओर कप्तान कोहली
- टीम इंडिया का स्कोर 504 रन, चार विकेट के नुकसान पर, लीड 299 रनों की
- रोहित शर्मा ने अर्धशतक जड़ा
- विराट कोहली 150 के स्कोर के आगे पहुंचे
- सिर्फ 2 रन बनाकर रहाणे आउट, परेरा ने भेजा पवेलियन
- भारत का स्कोर 399 पर 3 विकेट
- 143 रन बनाकर शनाका की गेंद पर चेतेश्वर पुजारा हुए क्लीन बोल्ड
- आज अभी तक कोई भी विकेट भारत का नहीं गिरा है।
- मैच में भारत 200 रनों की लीड के पास
- कोहली के बाद रिकी पोटिंग ने 2005 में सभी फॉर्मेट में 9 शतक लगाए थे।
- इस वर्ष सभी फॉर्मेट में कोहली ने कुल 10 शतक लगाए हैं।
- विराट कोहली ने लगाया शतक
- भारत की लीड 150 रन के बार
- पहली पारी में भारत ने शानदार खेल का प्रदर्शन जारी रखा है। पहले दूसरे दिन टीम इंडिया ने 107 रनों की बढ़त ले ली थी। तीसरे दिन भारत ने शानदार बल्लेबाजी को जारी रखते हुए अपनी लीड को काफी आगे बढ़ा दिया हैा। एक तरफ जहां चेतेश्वर पुजारा अपना शतक लगा चुके हैं तो दूसरी तरफ कप्तानल कोहली ने भी शानदार शतक लगाया हैा। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 312 रन बना लिए थे और सिर्फ दो विकेट खोए थे। मुरली विजय ने शानदार 128 रन बनाए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

