आर अश्विन के सफेद गेंद करियर पर सुनील गावस्कर ने दिया बड़ा बयान
नई दिल्लीः हाल के वर्षों में, भारत के स्पिन ऑलराउंडर रवि अश्विन खेल के सबसे शुद्ध प्रारूप यानी टेस्ट क्रिकेट में टीम के महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में उभरे हैं। भारतीय परिस्थितियों में उनको सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट में माना जा सकता है। हालांकि, घरेलू सर्किट और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कुछ शानदार प्रदर्शन के बावजूद, अनुभवी स्पिनर के पास टी20 और वनडे क्रिकेट में मौके नहीं बन पा रहे हैं। वे भारत की सीमित ओवरों की टीम में वापसी करने में सफल नहीं रहे हैं।
आर अश्विन सफेद गेंद क्रिकेट का हिस्सा नहीं हैं-
अश्विन ने आखिरी बार जून 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैच खेला था। बाद में कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल के उभरने के बाद एकदिवसीय और टी 20 आई में वे नजर नहीं आए।
दिग्गज ऑफ स्पिनर ने 111 वनडे इंटरनेशनल मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है और 16.1 के औसत से 675 रन बनाए हैं और 4.91 के इकॉनोमी रेट से 150 विकेट झटके हैं। अश्विन ने 46 टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले जिसमें 30.8 की औसत से रन बनाए और 6.97 इकॉनमी पर 52 विकेट लिए हैं। आईपीएल में आने वाले, ऑलराउंडर वर्तमान में दिल्ली कैपिटल के लिए खेल रहे हैं और उन्होंने 154 मैचों में 26.81 की औसत से 138 विकेट हासिल किए हैं।
सीमित ओवरों के प्रारूप में रवि अश्विन की वापसी के बारे में बोलते हुए, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा कि वनडे और टी 20 आई में हार्दिक पंड्या और रविंद्र जडेजा की मौजूदगी के कारण बाकी ऑलराउंडर के लिए कोई जगह नहीं है। हालांकि गावस्कर ने यह बात जरूर कही कि अश्विन को कम से कम 6 साल और टेस्ट क्रिकेट में खेलना चाहिए।
सुनील गावस्कर ने कहा- 6 साल और टेस्ट में रहेंगे अश्विन
सुनील गावस्कर ने स्टार्सपोर्ट्स को बताया, "मुझे नहीं लगता कि वह अब भारतीय सीमित ओवरों की टीम में वापसी करेंगे क्योंकि भारत ने हार्दिक पंड्या को नं 7 पर बतौर ऑलराउंडर पाया है, रवींद्र जडेजा हैं और फिर उनके पास तीन सीमर होंगे या शायद एक स्पिनर और दो सीमर्स। "
उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि वह इस समय टीम में शामिल होंगे और इसलिए, वह कम से कम अगले आधा दर्जन वर्षों के लिए टेस्ट मैच के खिलाड़ी होंगे।"
अश्विन का टेस्ट क्रिकेट में आश्चर्यजनक रिकॉर्ड हैं। 76 टेस्ट मैचों में, अश्विन ने 2.82 की इकॉनमी दर के साथ 394 विकेट हासिल किए और 28.2 के साथ 2626 रन बनाए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
