Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

3TC Cricket: दक्षिण अफ्रीका में लौटा क्रिकेट, 3 टीमों वाले मैच में जीते डिविलियर्स

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच पिछले 4 महीनों से ठप्प पड़ा क्रिकेट धीरे-धीरे करके मैदान पर वापस लौट रहा है। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज से जहां अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट ने वापसी की है वहीं पर साउथ अफ्रीका में दुनिया के सबसे अनोखे मैच के साथ क्रिकेट की वापसी हुई है। शनिवार को खेले गये इस मैच में दो नहीं बल्कि 3 टीमों ने मैदान पर हिस्सा लिया और 3टीसी प्रारूप में खेल गये सॉलिडैटरी कप के साथ क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने वापसी का ऐलान किया। इस मैच के नये प्रारूप ने खिलाड़ियों समेत फैन्स को भी काफी रोमांचित किया।

और पढ़ें: ENG vs WI: डॉमनिक सिब्ले ने तोड़ा ICC का नियम, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

इस मैच में साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ियों ने भाग लिया और पूर्व कप्तान एबीडिविलियर्स ने जिस तरह से बल्लेबाजी की उसने दुनिया भर में उनके फैन्स को खुश कर दिया। उल्लेखनीय है कि यह मैच एक अलग ही प्रारूप में खेला गया। टेस्ट क्रिकेट की तरह इसे भी दो पारियों में खेला गया जिसमें 3 टीमों (किंगफिशर, ईगल्स,काइट्स) ने हिस्सा लिया। तीनों टीमों ने हर पारी में 6-6 ओवर बल्लेबाजी की।

और पढ़ें: ENG vs WI: डॉमनिक सिब्ले ने तोड़ा ICC का नियम, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

पहले 6 ओवर के स्कोर

पहले 6 ओवर के स्कोर

टेस्ट मैच की तरह इस मैच को 6-6 ओवर की 2 पारियों में खेला गया, इस दौरान हर टीम को बल्लेबाजी करने का मौका मिला। पहली पारी में रनों की संख्या के हिसाब से दूसरी पारी में टीमों को क्रमानुसार खेलने का मौका मिला।

पहले 6 ओवर की बात करें तो रीजा हैंड्रिक्स किंगफिशर ने 2 विकेट के नुकसान पर 56 रन बनाये तो वहीं एबी डिविलियर्स की कप्तानी वाली ईगल्स की टीम ने 1 विकेट खोकर 66 रन बनाये। वहीं तीसरे नंबर पर टेंबा बावुमा की कप्तानी वाली टीम काइट्स ने 1 विकेट के नुकसान पर 58 रन बनाये।

पहली पारी में ईगल्स के एडम मार्करम ने 23 गेंदों पर 47 रन बनाये जबकि एबी डिविलियर्स ने 7 गेंदों पर 11 रन बनाए।

कुल 12 ओवर में टीमों के स्कोर

कुल 12 ओवर में टीमों के स्कोर

पहली पारी के आधार पर एबी डिविलियर्स की कप्तानी वाली ईगल्स को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला और दूसरे सेशन में भी इस टीम ने दमदार खेल दिखाया और 12 ओवर की समाप्ति पर 4 विकेट खोकर 160 रन बना डाले। ईगल्स के लिये कप्तान डिविलियर्स ने महज 24 गेंदों में चौके-छक्कों की बारिश करते हुए 61 रन बना डाले तो वहीं पर उनके साथी खिलाड़ी एडम मार्करम ने 31 गेंदों में 70 रन ठोंक दिये।

वहीं दूसरे नंबर पर खेलने आयी टेंबा बावुमा की कप्तानी वाली टीम काइट्स ने 3 विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए। काइटस के लिये डेविन फिटोरियस ने 17 गेंद पर 50 रनों की पारी खेली। वहीं किंगफिशर की टीम ने 12 ओवर खेलकर 113 रन बनाये और 5 विकेट खो दिये।

एबी डिविलियर्स की टीम ने जीता गोल्ड

एबी डिविलियर्स की टीम ने जीता गोल्ड

गौरतलब है कि इस मैच का रिजल्ट जीत हार में नहीं होना था लेकिन रनों के हिसाब से टीमों को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मिलना था। मैच की समाप्ति पर डिविलियर्स की टीम ने गोल्ड, बावुमा की टीम ने सिल्वर तो किंगफिशर की टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

आपको बता दें कि पहले इस मैच का आयोजन 26 जून को किया जाना था लेकिन सरकार की तरफ से मंजूरी नहीं मिल पाने के चलते इसे 18 जुलाई तक टाल दिया। इस मैच के साथ ही क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने देश में क्रिकेट की वापसी का ऐलान कर दिया है। इस मैच में तेज गेंदबाज कगिसो राबाडा, क्रिस मोरिस, क्विंटन डिकॉक जैसे बड़े खिलाड़ी भी हिस्सा लेने वाले थे लेकिन निजी कारणों के चलते मैच का हिस्सा नहीं बन पाये।

Story first published: Monday, July 20, 2020, 3:30 [IST]
Other articles published on Jul 20, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+