Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इयान चैपल ने बल्लेबाजों के स्विच हिट पर प्रतिबंध लगाने का दिया सुझाव

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर इयान चैपल ने जिस तरह से हाल ही में स्विच बॉल को लेकर बयान दिया है, उसे बाद से वह लगातार चर्चा में है। दरअसल भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने स्विच हिट के जरिए कई रन बटोरे जिसकी वजह से वह मैच में सुर्खियों में रहे और सीरीज में भारत को हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इयान चैपल का मानना है कि जब बल्लेबाज इस तरह का शॉट खेलता है तो उसे गलत तरह से लाभ मिलता है, लिहाजा इस तरह के शॉट खेलने पर पाबंदी लगनी चाहिए।

चैपल ने का यह बयान काफी सुर्खियों में रहा, लेकिन अब स्विच हिट खेलने वाले बल्लेबाजों के लिए चैपल एक और सुझाव लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि इसका एक दूसरा विकल्प यह हो सकता है कि जब बल्लेबाज स्विच हिट खेलने जाए तो अंपायर को इस गेंद को डेड बॉल करार देना चाहिए जिससे कि बल्लेबाज को अतिरिक्त रन नहीं मिले, ऐसे में खिलाड़ी अपने आप इस तरह के शॉट खेलना बंद कर देंगे। चैपल ने कहा कि जब बल्लेबाज स्विच हिट खेलता है तो फील्ड प्लेसमेंट जो की जाती है उसका कोई अस्तित्व नहीं रह जाता है।

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने कहा कि स्विच हिट के दौरान बल्लेबाज के दिमाग में एक बात होती है कि गेंदबाज ने जो फील्डिंग लगाई है उसे बेकार कर देना। गेंदबाजों की बात करें तो वह कप्तान के साथ सलाह करके बल्लेबाज की बल्लेबाजी स्टाइल को समझते हुए फील्डिंग सेट करता है, लेकिन जब बल्लेबाज स्विच हिट खेलता है तो गेंदबाज के पास फील्डिंग को बदलने का कोई विकल्प नहीं होता है। यही वजह है कि बल्लेबाज को इसका अतिरिक्त फायदा मिलता है। स्विच शॉट पर पाबंदी के चैपल के सुझाव पर पूर्व अंपायर साइमन टफेल का कहना है कि इससे अंपायर पर बहुत ज्यादा दबाव बढ़ जाएगा, स्विच हिट को तय कर पाना अंपायर के लिए काफी मुश्किल का काम होगा।

लेकिन साइमन टफेल से इयान चैपल सहमत नहीं हैं। उनका कहना है कि स्क्वॉयर लेग अंपायर बल्लेबाज पर करीबी नजर रखता है, उसके पैर पर पैनी नजर रखता है ताकि स्टंपिंग का फैसला दे सके, ऐसे में स्विच हिट को देखकर वह इसे डेड बॉल करार दे सकता है। चैपल ने कहा कि स्क्वॉयर लेग अंपायर पहले से ही बल्लेबाज के पैरों पर करीबी नजर रखते हैं, ऐसे में अगर बल्लेबाज अपना पैर स्विच हिट के लिए बदलेगा तो उसे आसानी से डेड बॉल दिया जा सकता है।

Story first published: Sunday, December 6, 2020, 12:54 [IST]
Other articles published on Dec 6, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+