IPL 2020: 3 अजब संयोग जिससे तय है सनराइजर्स हैदराबाद का चैम्पियन बनना
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में साल 2020 अब तक सबसे रोमांचक और मजेदार सीजन बनकर उभरा है। जहां पर पहली बार प्लेऑफ में जगह बनाने के लिये टीमों को आखिरी मैच तक इंतजार करना पड़ा है। इतना ही नहीं आईपीएल के इतिहास में पहली बार हुआ जब अंकतालिका में सबसे नीचे रहने वाली टीम ने भी 12 अंक हासिल किये। इसी का नजारा हमें आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिये भी देखने को मिला।
और पढ़ें: IPL Eliminator 2020: फिर टूटा आरसीबी का सपना, विलियमसन की जुझारू पारी से जीती हैदराबाद
आईपीएल में लीग स्टेज में लगभग बाहर हो चुकी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने सभी को चौंकाते हुए अपने आखिरी के मैचों में टीमों को हराने का काम किया और एलिमिनेटर मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर दूसरे प्लेऑफ में जगह बना ली है। इस जीत के साथ ही हैदराबाद की टीम ने अपनी खिताबी दावेदारी को और पक्का कर लिया है। हालांकि आपको जानकर हैरानी होगी कि हैदराबाद की टीम के साथ इस सीजन 3 ऐसे संयोग भी हुए है जो तय करते हैं कि उनकी टीम इस साल चैम्पियन बनने वाली टीम है।
और पढ़ें: IPL 2020: जसप्रीत बुमराह ने खोला राज, बताया- कैसे इस सीजन बरपा रहे हैं कहर

2020 में हैदराबाद दोहरा रही है 2016 का पैटर्न
गौरतलब है कि साल 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने काफी ड्रामेटिक तरीके से खिताब तक का सफर तय किया था। 2016 में भी हैदराबाद की टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिये लगातार 4 मैचों में जीत हासिल करने की जरूरत थी जिसके बाद उसने प्लेऑफ में जगह बनाई थी और खिताब जीतने का काम किया था।
वहीं 2020 में भी अब तक सनराइजर्स की टीम का सफर कुछ ऐसा ही रहा है। लीग स्टेज पर उसके पिछले 3 मुकाबले करो या मरो के रहे ही हैं और उसने हर बार जीत हासिल करते हुए एलिमिनेटर में जगह बनाई है और अब प्लेऑफ मे ंक्वालिफाई कर लिया है।

टॉस के बॉस हैं डेविड वॉर्नर
इंडियन प्रीमियर लीग के सीजन में अब तक कप्तान डेविड वॉर्नर टॉस के बॉस बनकर उभरे हैं, जिन्होंने इस सीजन खेले गये अपने 15 मैचों में 11 बार टॉस जीतने का काम किया है। इससे पहले यह कारनामा सिर्फ कप्तान रोहित शर्मा और एमएस धोनी ही कर सके हैं।
कप्तान रोहित शर्मा ने साल 2017 में 11 बार टॉस जीतने का काम किया था जबकि कप्तान एमएस धोनी ने साल 2018 में 11 बार टॉस जीतने का काम किया था। इतना ही नहीं आईपीएल के इतिहास में अब तक जब भी किसी कप्तान ने इतनी बार टॉस जीतने का काम किया है वह खिताब जीती है।

एलिमिनेटर में जीत तय करती है चैम्पियन बनने की राह
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिये खिताब जीतने में एक और संयोग है जो इस साल उनके पक्ष में जाता नजर आ रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने शुक्रवार को खेले गये एलिमिनेटर मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का हराकर प्लेऑफ में जगह बनाने का काम किया।
हैदराबाद की टीम ने अपने आईपीएल इतिहास में 5वीं बार एलिमिनेटर खेलने का काम किया। 2013 में उसे दिल्ली के हाथों मिली थी जबकि 2017 में कोलकाता और 2019 में चेन्नई की टीम के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वहीं 2016 में हैदराबाद की टीम ने कोलकाता को हराने का काम किया था और इसी के साथ ही उसने खिताब भी जीता है। इसके साथ ही हैदराबाद के लिये एक बार फिर से खिताब जीतने का मौका है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications