IPL 2020: खिलाड़ियों की निकली तोंद ने बटोरी पहले मैच में चर्चा , पूर्व हॉकी कप्तान हुए हैरान
नई दिल्ली, 20 सितंबर: भारत के पूर्व हॉकी कप्तान वीरेन रसकिन्हा का कहना है कि वह शनिवार (19 सितंबर) को आईपीएल 2020 के ओपनिंग मैच में कुछ खिलाड़ियों को देखकर कुछ हैरान रह गए।
दरअसल हुआ यूं कि इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी थी और रोहित शर्मा को इतने लंबे समय बाद जितना सुखद था उतना ही हैरानी भरा भी। रोहित ना केवल सुस्त लग रहे थे बल्कि उनका वजन भी काफी बढ़ गया था।

पहले मुकाबले में दिखी खिलाड़ियों की निकली हुई तोंद-
कहना गलत ना होगा कि रोहित की बाकायदा तोंद निकल आई है जिसको देखने के बाद एक बार तो यकीन नहीं होता कि टीवी सेट खराब है या वाकई दुनिया के आला बल्लेबाज का ये हाल है।
'धोनी, मतलब पूरा भारत': गावस्कर ने कहा लोकप्रियता में सचिन-कोहली से आगे जा चुके है माही
इतना ही नहीं चौथे नंबर पर बैटिंग के लिए सौरभ तिवारी का हाल तो रोहित से बुरा निकला। उनका पेट काफी लटक रहा था और निकली हुई तोंद के साथ बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों को देखना काफी खराब अनुभव था।

पूर्व हॉकी कप्तान ने जताई हैरानी-
इसी पर हैरानी और दुख व्यक्त करते हुए पूर्व हॉकी स्टार रसकिन्हा ने सोशल मीडिया पर कदम रखा और पोस्ट किया कि वह किसी भी अन्य खेल के बारे में नहीं सोच सकते जहां खिलाड़ी इस तरह के कम फिटनेस स्तरों के साथ उच्चतम स्तर पर खेल सकते हैं।
रसकिन्हा ने कहा, "मैंने कभी भी गली क्रिकेट से ज्यादा नहीं खेला है लेकिन # IPL2020 में कुछ खिलाड़ियों को देखकर मैं काफी हैरान हूं। मैं किसी और ऐसे शारीरिक खेल के बारे में नहीं सोच सकता जहां खिलाड़ी सर्वोच्च स्तर पर इन फिटनेस स्तरों को लेकर खेल सकें।"

फिटनेस के साथ इन चीजों ने भी बटोरी चर्चा-
दरअसल मुंबई इंडियंस में तोंद के नजारें यहीं नहीं थमे। उनके भरोसमंद फिनिशर कीरोन पोलार्ड भी कुछ इसी हाल में नजर आए। पहले से ही बहुत भारी शरीर वाले पोलार्ड अब अधिक भीमकाय लग रहे थे।
टीवी कमेंटेटर हर्षा भोगले और ऑस्ट्रेलिया की पूर्व महिला क्रिकेटर लीजा स्टालेकर ने भी दोनों टीमों के कुछ खिलाड़ियों पर मजाक उड़ाया।
बता दें कि आईपीएल 2020 के शुरुआती मैच में, चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से हराया और खेल के दौरान कई बातें हुईं, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी के लिए क्रिकेट की बहुप्रतीक्षित वापसी और हार्दिक पांड्या का पीठ के ऑपरेशन के बाद मैदान में आना शामिल था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
