मैने सबकुछ खेलभावना के तहत ही किया:पोंटिंग
सिडनी . 08 जनवरी .वार्ता. आस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग ने आज कहा कि भारतीय आफ स्पिनर हरभजन सिंह के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी मामले में उन्होंने जो कुछ भी किया है उससे खेल और आगे बढेगा
पोंटिंग ने कहा कि वह पूर्व खिलाडियों की टिप्पणी सुनकर निराश हैं 1उन्होंने कहा...पिछले दो वषो से मैच रेफरी शंृखला के पहले ही यह स्पष्ट कर देते हैं कि किसी खिलाडी या दर्शकों द्वारा किसी प्रकार के नस्लीय टिप्पणी की रिपोर्ट कप्तान ही करेगा 1... दूसरे टेस्ट में हुए वाक्या का हवाला देते हुए पोंटिंग ने कहा...जैसे ही मैनें एंड्रयू साइमंडस के साथ हुई घटना के बारे में सुना मैंने तत्काल इसकी जानकारी अंपायर को दी और आेवर समाप्त होने बाद मैंने अपने टीम मैनेजर को इसकी जानकारी दी 1... भारतीय कप्तान अनिल कुंबले के उस बयान के बारे में पूछने पर जिसमें उन्होंने कहा था कि मैदान में केवल एक ही टीम खेलभावना से खेल रही थी पोंटिंग ने कहा...ऐसा कुछ नहीं था हम मेलबोर्न और सिडनी दोनों टेस्ट में पूरी खेलभावना के साथ खेले थे 1...सत्यकाम. लखमी2053वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications