रंधावा और भुल्लर शीर्ष 10 गोल्फरों में शामिल
नई दिल्ली.24 फरवरी .वार्ता. ज्योति रंधावा और गगनजीत भुल्लर ने सेल आेपन के शीर्ष पांच खिलाड़ियों में स्थान बनाकर अपना नाम एशियाई टूर आर्डर आफ मेरिट के पहले 10 खिलाडियों की फेहरिस्त में शामिल कर लिया है
वर्ष 2008 के यूबीएस एशियन टूर ऑर्डर ऑफ मेरिट की नयी रैंकिंग के मुताबिक भारत के एसएसपी चौरसिया .416660 डॉलर. और जीव मिल्खा सिंह .133330 डॉलर. शीर्ष दो स्थानों पर काबिज हैं जबकि दिग्विजय सिंह .116520 डॉलर. तीसरे स्थान से फिसलकर चौथी पायदान पर पहुंच गए हैं
भारतीय गोल्फ प्रेमियों के लिये खुशी की बात यह है कि रंधावा सेल आेपन से आठ लाख छह हजार 133 डॉलर की कमाई करके सातवें से पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं1 हाल में अपने कॅरियर के दौरान 20 लाख डॉलर कमाई के स्तर को पार करने वाले रंधावा का नाम ऑर्डर ऑफ मेरिट में शीर्ष पांच खिलाड़ियों में भी शामिल हो गया है
ऑर्डर ऑफ मेरिट के टॉप 10 खिलाड़ियों में शामिल अन्य खिलाड़ियों में गौरव घई .सातवां स्थान. और अर्जुन अटवाल .नौवा स्थान. हैं
सलीम.प्रेम.रमेश1702वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications