भारत को आस्ट्रेलिया दौरा जारी रखना चाहिए..थरूर
नयी दिल्ली.08 जनवरी .वार्ता. राजनयिक एवं संयुक्त राष्ट्र के पूर्व अवर महासचिव शशि थरूर ने टीम इंडिया के आस्ट्रेलिया दौरे में खराब अंपायरिंग को शर्मनाक करार देते हुए आज कहा कि सारे विवादों के बावजूद भारतीय टीम को दौरे से वापस नही आना चाहिए लेकिन आस्ट्रेलियाई टीम को खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए हरभजन के खिलाफ् अपील को वापस ले लेना चाहिए
डा.थरूर ने प्रवासी भारतीय दिवस के मौके पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा. ..ऐसा करके टीम इंडिया श्रेष्ठ खेल भावना का परिचय देगी और साथ ही यह भी एक वास्तविकता है कि हमारी टीम ही आस्ट्रेलिया को कडी टक्कर देने में समर्थ है
उन्होने कहा. ..टीम इंडिया को विदेशी दौरों में कई बार खराब अंपायरिंग और विदेशी खिलाडियों की बदसलूकी का सामना करना पडता है लेकिन हम हमेशा सदाशयता दिखाते है जबकि विदेशी टीमें ऐसा नहीं करती है1 ऐसे मामलों में दोनो देशों को पहल करनी चाहिए1.. डा.थरूर ने कहा कि आस्ट्रेलियाई टीम को खेल भावना का परिचय देते हुए तत्काल आईसीसी में हरभजन सिंह के खिलाफ् की गई शिकायत को वापस ले लेना चाहिए
एक सवाल के जवाब में उन्होने कहा ...जहां तक मुे याद है वेस्टइंडीज के अंपायर स्टीव बकनर ने पिछले एक दशक में भारत के साथ हो रहे मैचों में हमेशा भारत के खिलाफ् हमेशा गलत फ्ैसले दिए है1.. पुनीत राज रामलाल164
वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications