Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मिन्हास शतक से चूके लेकिन दिल्ली को बढत दिलाई

इंदौर .06 जनवरी .वार्ता. मिथुन मिन्हास .97.मात्र तीन रन से शतक बनाने से चूक गए लेकिन उन्होंने दिल्ली को बडौदा के खिलाफ रणजी ट्राफी सेमीफाइनल के दूसरे दिन आज पहली पारी में 72 रन की महत्वपूर्ण बढत दिला दी

दिल्ली की टीम बडौदा के 199 के स्कोर के जवाब में अपनी पहली पारी में 271रन बना कर आउट हुई 1 दूसरे दिन के खेल की समाप्ति पर बडौदा ने बिना कोई विकेट खोए आठ रन बना लिए हैं सत्यजीत परब आठ रन बना कर क्रीज पर थे जबकि कोनोर विलिपम्स को अभी अपना खाता खोलना है

दिल्ली ने सुबह तीन विकेट पर 49 रन से आगे खेलना शुरु किया 1 मिन्हास ने आदित्य जैन .48. के साथ चौथे विकेट के लिए 131 रन की महत्वपूर्ण सोदारी की

मिन्हास 188 गेंदों में 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 97 रन बनाकर आउट हुए 1 जैन 48 रन बनाने के बाद रन आउट हुए

रजत भाटिया .38. पुनीत बिष्ट.24. और सुमित नरवाल .34. ने महत्वपूर्ण योगदान देते हुए दिल्ली को बढत दिला दी 1 बडौदा की तरफ से एस वोहरा 21.3 आेवर में 39 रन पर चार विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे 1 सुमित सिंह और रोमेश पोवार को दो दो विकेट मिले

संक्षिप्त स्कोर.. बडौदा पहली पारी .. 199 दिल्ली पहली पारी 271 बडौदा .दूसरी पारी बिना कोई विकेट खोए आठ रन .. राज . सत्यकाम प्रेम .1945वार्ता

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:10 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+