क्लार्क को पोंटिंग की हरींडी
नई दिल्ली 12 दिसंबर .वार्ता. आस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग ने भी आलराउंडर माइकल क्लार्क को भविष्य में टीम का कप्तान बनाए जाने को अपनी मंजूरी दे दी है
आस्ट्रेलियाई मीडिया के पोंटिंग के हवाले से कहा ..क्लार्क अभी 26 साल के हैं1 इसलिए कुछ सालों बाद मेरे संन्यास लेने के समय वह उम्र और अनुभव के लिहाज से टीम की कमान संभालने के लिए उपयुक्त होंगे1.. उल्लेखनीय है कि अपने पहले ही टेस्ट में भारत के खिलाफ शानदार 151 रन बनाने वाले क्लार्क मंगलवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ 20..20 मैच में मिली धमाकेदार जीत से पोंटिंग के उत्तराधिकारी बनने के लिए उपकप्तान एडम गिलक्रिस्ट को पछाडकर पहली पसंद बन गए हैं1 क्लार्क को इस मैच के लिए कप्तानी की बागडोर सौंपी गई थी जिसे उन्होंने बखूबी निभाया
हालांकि क्लार्क को भविष्य का कप्तान मानने वालों में पोंटिंग अकेले नहीं हैं1 पोंटिंग के नेतृत्व में खेल चुके पूर्व टेस्ट आेपनर जस्टिन लेंगर का भी मानना है कि क्लार्क में स्टीव वा और पोंटिंग के समान नेतृत्व की क्षमता है1 उन्होंने क्लार्क को न्यूजीलैंड के खिलाफ 20..20 मैच में कप्तान बनाए जाने पर राष्ट्रीय चयनकर्ताओं की सराहना की
हालांकि खुद को टेस्ट टीम का कप्तान बनाए जाने की सारी अटकलों को खारिज करते हुए क्लार्क ने कहा ..यह कहना बहुत जल्दबाजी है1 मैं कप्तानी का आनंद ले रहा हूं1 मैं पोंटिंग से एक..एक करके सभी जिम्मेदारी लूंगा और फिर उन्हें वापस कर दूंगा1..प्रकाश.पार्थिव.वर्मा.1434वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications