साइमंडस के रूप में आप एक .विलेन.ढूढते हैं:जडेजा
नई दिल्ली . 26 फरवरी .वार्ता. पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा ने आस्ट्रेलिया में भारतीय खिलाडियों के खिलाफ स्लेजिंग के मुद्दे को ज्यादा तवज्जों नहीं देते हुए कहा है कि एंड्रयू साइमंडस के रूप में आप एक विलेन ढूंढते हैं और यही कारण है कि साइमंडस का मुद्दा बार बार आपके सामने एक विवाद के रूप में आ खडा होता है
जडेजा ने आज यहां संवाददाताओं से कहा ...बोर्ड के अधिकारियों को टीवी पर बयानबाजियां देने और अपना चेहरा दिखाने का शौक है 1 इसी वजह से वह एक छोटे मामले को बात का बतंगड बना देते हैं 1 मुे जहां तक मालूम है कि मैनेजमेंट ने इशांत शर्मा के साइमंडस के साथ उलने के मामले में केवल एक पत्र लिखा है और कोई आधिकारिक शिकायता दर्ज नहीं कराई है 1यदि आपको लगता है कि कुछ गलत हुआ है तो आपको बकायदा आईसीसी के पास आधिकारिक शिकायत दर्ज करानी चाहिए 1 वरना इस तरह की बात उठाने का कहीं कोई फायदा नहीं है 1... श्रीलंका के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज के मैच में सचिन के फार्म में लौटने के बारे में पूछने पर जडेजा ने कहा...हमारे साथ सबसे बडी समस्या यही है कि हम अपने हीरो को बहुत जल्दी भूल जाते हैं और जब वह एक अच्छी पारी खेलते हैं तो हम फिर यह कहना शुरू कर देते हैं कि वह कितना शानदार खिलाडी है 1 लेकिन इसके साथ ही मैं यह भी मानता हूं कि खिलाडी को अपने प्रदर्शन में निरंतरता रखनी चाहिए 1... सत्यकाम राज रामलाल2018जारी.वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications