टाइगर वुड्स की हुई एक्सीडेंट के बाद लंबी सर्जरी, परिजनों ने दिया गोल्फर का हेल्थ अपडेट

नई दिल्लीः 45 वर्षीय टाइगर वुड्स को अपने एक्सीडेंट के बाद लंबी सर्जरी करानी पड़ी है जिसके बाद उनको होश आ चुका है और वे बातचीत कर रहे हैं। उनकी हालत स्थिर है। वुड्स के दाहिने निचले पैर और टखने की लंबी सर्जरी हुई है। फिलहाल वे हॉस्पिटल में बिस्तर पर आराम कर रहे हैं। दिग्गज गोल्फर को मंगलवार को सिंगल-कार एक्सीडेंट से गुजरना पड़ा था जिसने दुनिया को हिला दिया था।

23 फरवरी को, कैलिफोर्निया में सड़क दुर्घटना में "मल्टीपल लेग इंजरी" से पीड़ित होने के बाद 15 बार के प्रमुख चैंपियन को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लॉस एंजिल्स काउंटी शेरिफ विभाग के अनुसार, दुर्घटना 7.12 बजे रोलिंग हिल्स एस्टेट्स और रैंचो पालोस वेरिड्स की सीमा के पास हुई।

सर्जरी के पूरा होने पर, वुड्स के परिवार ने ट्विटर पर गोल्फर की रिकवरी के बारे में जानकारी दी है। ट्वीट में लिखा गया-

"हम इस कठिन समय के दौरान भारी समर्थन और संदेशों के लिए सभी को धन्यवाद देते हैं। जैसा कि पहले कहा गया था, टाइगर आज सुबह कैलिफोर्निया में एक सिंगल-कार दुर्घटना के शिकार हो गए। अस्पताल में लाए जाने के बाद उनके निचले दाहिने पैर और टखने पर एक लंबी सर्जरी हुई है।

"वह इस समय होश में हैं और बातचीत कर पा रहे हैं, और वे अपने अस्पताल के कमरे में ठीक हो रहे हैं।"

हार्बर-यूसीएलए मेडिकल सेंटर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी और अंतरिम सीईओ अनीश महाजन ने भी मामले पर जानकारी दी। उन्होंने कहा-

"मिस्टर वुड्स को निचले पैर पर काफी ज्यादा ऑर्थोपेडिक चोटें लगीं, जिनका इलाज हार्बर-यूसीएलए मेडिकल सेंटर के हड्डी रोग विशेषज्ञों द्वारा आपातकालीन सर्जरी के दौरान किया गया था।"

उन्होंने आगे बताया कि पेंच और चूड़ियां कसकर हड्डियों को एक जगह स्थिर किया गया है।

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से लेकर साथी गोल्फर जस्टिन थॉमस तक, कई प्रमुख हस्तियों ने टाइगर बैक्स के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी।

Story first published: Wednesday, February 24, 2021, 15:46 [IST]
Other articles published on Feb 24, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+