Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चैम्पियंस लीग : सुपर किंग्स ने वॉरियर्स क्लब को हराया (लीड-4)

पोर्ट एलिजाबेथ, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। सेंट जॉर्ज्स पार्क मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स ने उतरी वॉरियर्स क्लब को 10 रनों से हरा दिया। सुपर किंग्स के के 137 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वॉरियर्स क्लब की शुरुआत अच्छी नहीं रही और वह निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 126 रन ही बना सकी।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए महेंद्र सिंह धौनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स टीम ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन मध्यक्रम के लड़खड़ा जाने के कारण वह 136 रनों पर ही सिमट गई थी।

वॉरियर्स क्लब को पहले विकेट के रूप में एश्वेल प्रिंस के रूप में पहला झटका लगा। वह नौ रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद डेवे जैकब्स 32 रन बनाकर पेवेलियन लौटे। तीसरे विकेट के रूप में 17 रन बनाकर कोलिन इंग्राम आउट हुए। उस समय टीम का स्कोर 63 रन था।

इसके बाद जस्टिन क्रुश्च और मार्क बाउचर 25-25 रन बनाकर आउट हुए। छठे विकेट के रूप में क्रेग थाइसेन एक रन बनाकर रन आउट हुए। सातवें विकेट के रूम में निक्की बोए एक रन बनाकर और आठवें विकेट के रूप में रस्ती थेरन भी एक रन बनाकर आउट हुए। जोहान बोथा 12 रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के शुरुआत अच्छी रही, लेकिन वह बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही। सलामी बल्लेबाज मुरली विजय 38 गेंदों पर 35 रन बनाकर आउट हुए, जबकि दूसरे विकेट के रूप में सुरेश रैना केवल छह रन ही बना सके। इसके बाद माइकल हसी 50 रन बनाकर पेवेलियन लौटे। पहला विकेट 63 रन के कुल योग पर जबकि दूसरा विकेट 89 रन के कुल योग पर गिरा। कुल स्कोर में अभी पांच रन ही जुटा था कि हसी आउट हो गए। इसके बाद दो रन बनाकर एस. बद्रीनाथ और सात रन के निजी स्कोर पर श्रीकांत अनिरूद्व आउट हुए। जस्टिन केम्प शून्य के स्कोर पर रन आउट हुए। अश्विन कुमार एक और धौनी 31 रन बनाकर नाबाद लौटे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:45 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+