गंभीर का शतक काम नहीं आया
सिडनी, 24 फरवरीः गौतम गंभीर का शानदार शतक भी भारत को हारने से नहीं बचा सका. भारत को आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के हाथों 18 रनों से मात खानी पड़ी. वहीं लंबे समय बाद फार्म में लौटे कप्तान रिकी पोंटिंग (124) के शानदार शतक और मैथ्यू हेडन (54) तथा एंड्रयू साइमंडस (59) के धुआंधार अर्द्धशतकों की बदौलत आस्ट्रेलिया ने आज यहां त्रिकोणीय एकदिवसीय मुकाबले में भारत के खिलाफ 317 रन का भारी-भरकम स्कोर खडा कर दिया था. भारतीय खिलाड़ियों ने तेज रफ्तार पकड़ी और 49.1 ओवर में 299 रन बनाए. गौतम और महेंद्र सिंह धौनी ने अपने शानदार प्रदर्शन से क्रिकेट प्रेमियों के दिल में जीत उम्मीदें जगा दी थीं. मगर उम्मीदें पूरी नहीं हो सकीं.
काफी दिनों बाद अपनी रंगत में नजर आ रही आस्ट्रेलियाई टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और उसके दोनों ओपनर हेडन और एडम गिलक्रिस्ट (16) ने अपनी टीम को धमाकेदार शुरूआत दी तथा तीसरे ही ओवर तक 21 रन ठोक डाले लेकिन इसी स्कोर पर गिलक्रिस्ट तेज गेंदबाज शांतकुमार श्री शंत के शिकार के बन गए. विकेटकीपर महेन्द्र सिंह धोनी ने अपनी दायीं ओर ड्राइव लगा शानदार कैच लपककर उनकी पारी का अंत किया.
मगर आउट आफ फार्म चल रहे ज्यादातर आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज आज कुछ और ही सोचकर ही मैदान में उतरे थे और पिछले कुछ समय से असफल चल रहे हेडन. पोंटिंग और साइमंडस ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली. हेडन ने आते ही ताबड़-तोड़ शाट खेलना शुरू कर दिया. उन्होंने खासतौर पर युवा तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को निशाना बनाया. हेडन ने 54 रन की अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया. आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की आक्रमकता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने कभी भी अपना रन रेट छह से नीचे नहीं जाने दिया.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:13 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications