Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दिल्ली नहीं बेंगलूर के लिये खेलेंगे प्रवीण

सिडनी.23 फरवरी.वार्ता.भारत के हरफनमौला क्रिकेट खिलाड़ी प्रवीण कुमार ने स्पष्ट किया है कि वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड .बीसीसीआई. समर्थित इंडियन प्रीमियर लीग .आईपीएल. की बेंगलूर टीम से खेलेंगे

गौरतलब है कि बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और आईपीएल की दिल्ली टीम के मैनेजर टी.ए.शेखर ने हाल में कहा था कि प्रवीण 18 अप्रैल से शुरू हो रहे आईपीएल के ट्वेंटी..20 टूर्नामेंट में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करेंगे1 बेंगलूर की टीम ने भी ऐसा ही दावा किया था मगर खेल पोर्टल ..क्रिकइन्फो.. को दिये गए साक्षात्कार में प्रवीण ने साफ कर दिया कि वह आईपीएल की ..दिल्ली डेयरडेविल्स.. नहीं बल्कि उन्हें तीन लाख डॉलर में खरीदने वाली ..बेंगलूर रॉयल चैलेंजर्स.. के लिये खेलेंगे

आईपीएल की नीलामी में प्रवीण को पहले बेंगलूर ने ही खरीदा था मगर बाद में दिल्ली ने उससे बड़ी रकम देने की पेशकश की थी1 बेंगलूर ने इस पर आपत्तिजताते हुए आईपीएल की काउंसिल में शिकायत की थी1 काउंसिल ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए कहा था कि पहले किया गया समौता ही मान्य होगा जिसके बाद बेंगलूर ने प्रवीण को अपनी टीम में शामिल करने के लिये दिल्ली के बराबर ही धन देने का फैसला लिया था

प्रवीण कुमार इस समय ऑस्ट्रेलिया में चल रही त्रिकोणीय श्रृंखला में खेल रही भारतीय टीम के सदस्य हैं1 प्रवीण ..टीम इंडिया.. के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें आईपीएल के 77 खिलाड़ियों के पूल में शामिल नहीं किया गया था

सलीम.पार्थिव.राणा 1515वार्ता

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:13 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+