पोंटिंग बने थर्ड अंपायर
नयी दिल्ली 06 जनवरी .वार्ता. आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग भारत के खिलाफ सिडनी में दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच में बल्लेबाजी में बेशक सफल न.न रह पाए हों लेकिन उन्होंने इस मैच में थर्ड अंपायर की भूमिका बखूबी निभा दी
यह सुनकर कुछ आश्चर्यजनक लगता है कि पोंटिंग थर्ड अंपायर के रूप में लेकिन यह सही है कि पोंटिंग मैच के पांचवें दिन आज इस भूमिका में नजर आ गए 1 मामला था पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली के आउ ट होने का 1 तेज गेंदबाज ब्रेट ली की गेंद पर गांगुली का कैच दूसरी स्लिप में माइकल क्लार्क ने लपका लेकिन यह स्पष्ट नहीं था कि उन्होंने सफाई से कैच लपका है या गेंद को जमीन पर टप्पा पडने के साथ ही उठाया है 1 गांगुली उस समय बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे थे और अपना अर्द्धशतक पूरा कर चुके थे
क्लार्क के हाथ में गेंद पहंुचते ही सभी आस्ट्रेलियाई खिलाडियों ने जोरदार अपील की1 अंपायर मार्क बेनसन कुछ सुनिश्चित नहीं थे कि यह कैच सफाई से लिया गया है या नहीं 1 ऐसे मौके पर उन्हें या तो स्क्वेयर लेग पर खडे दूसरे अंपायर स्टीव बकनर से मदद लेनी चाहिए थी या फिर थर्ड अंपायर की मदद के लिए इशारा करना चाहिए था 1 लेकिन बेनसन ने इन दोनों विकल्पों को छोडते हुए आस्ट्रेलियाई कप्तान से कैच के बारे में संकेत से पूछा जिसपर पोंटिंग ने अंपायर के लहजे में एक अंगुली उठाकर इशारा किया कि गांगुली आउट हो चुके हैं 1 जिसके बाद बेनसन ने भी अपनी अंगुली उठा दी 1 गांगुली इस फैसले से हतप्रभ रह गए और कुछ देर क्रीज पर भी खडे रहे 1 यह आश्चर्यजनक था कि मैदानी अंपायर ने संदिग्ध फैसले के लिए थर्ड अंपायर की मदद लेने के बजाए विपक्षी कप्तान से ही मदद मांग डाली 1 गंागुली का विकेट गिरना था कि भारतीय पारी लडखडा गई और भारत यह टेस्ट 122 रन से हारकर श्ंाृखला में 0..2 से पिछड गया
राज.सत्यकामसुनील2020वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications