राष्ट्रमंडल पावरलिफ्टिंग में भारत को पहला टीम खिताब
नयी दिल्ली 10 दिसंबर.वार्ता. भारतीय पावरलिफ्टरों ने न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में आयोजित राष्ट्रमंडल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखते हुए टीम स्पर्धाओं में जूनियर और सब जूनियर वर्ग में खिताब हासिल किए हैं
भारतीय पावरलिफ्टिंग संघ की यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार पुरूष वर्ग में भारतीय टीम को रजत पदक से ही संतोष करना पडा1 इस स्पधर्ा का स्वर्ण मेजबान न्यूजीलैंड और कांस्य आस्ट्रेलिया ने जीता
सीनियर वर्ग में 125 किलो से अधिक भार वर्ग में इंद्रप्रीत ने कुल 740 किलो वजन उठाकर रजत और 110 किलो से अधिक भार वर्ग में जीवन कुमार ने कुल 635 किलो वजन उठाकर कांस्य पदक जीता
कल संपन्न इस प्रतियोगिता में भारत कीोली में 12 स्वर्ण. सात रजत और चार कांस्य पदक सहित कुल 23 पदक आए1 जूनियर वर्ग में भारत की माला सुखवाल और जेनिस जोसेफ को .स्ट्रांग वीमेन. के खिताब से सम्मानित किया गया
अगली राष्ट्रमंडल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप भारत में आयोजित की जाएगी
प्रकाश उप्रेती मनोरंजन 1853 वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications