कुआलालंपुर 26 फरवरी.वार्ता. पूर्व चैंपियन भारत बुधवार को यहां अंडर..19 क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताबी जीत की तरफ एक और कदम बढाने की आस के साथ मैदान में उतरेगा1 युवा विश्व कप में अब तक शानदार प्रदर्शन कर रही भारतीय टीम ने कोई भी मैच नहीं गंवाया है और वह खिताबी जीत की मंजिल से महज दो कदम दूर है1 दिल्ली के युवा बल्लेबाज विराट कोहली की अगुवायी में यह टीम खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है
इस टीम ने ग्रुप मैचों में दक्षिण अफ्रीका और वेस्ट इंडीज जैसी टीमों को बडी आसानी से हराया जबकि कमजोर पापुआ न्यूगिनी को तो बुरी तरह रौंद दिया था1 अपने ग्रुप के विजेता बनकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचे भारत ने इंगलैंड को भी मात देकर अंतिम चार में जगह बना ली है
लेकिन भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ अति आत्मविश्वास से बचना होगा1 किवियों ने क्वार्टर फाइनल में श्रीलंका को बडे अंतर से हराकर जीत का टानिक ले लिया है जो भारत के खिलाफ उन्हें भरपूर जोश तथा विश्वास देने का काम करेगा
बहरहाल यह मैच काफी रोचक रहने की संभावना है1 भारत के बल्लेबाज और गेंदबाज जहां पूरी फार्म में हैं वहीं न्यूजीलैंड के खिलाडी एक टीम के तौर पर अच्छा करने को बेताब होगी1 इस बीच नेपाल ने नामीबिया को एक रोमांचक मैच में महज चार रन से हराकर प्लेट चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है1 फाइनल में उसका मुकाबला जिम्बाब्वे से होगा जिसने मेजबान मलेशिया को 44 रन से मात दी
प्रेम राज रामलाल2015वार्ता