सिडनी. 25 फरवरी .वार्ता.दिल्ली एक्सप्रेस. के नाम मशहूर भारत के तूफानी गेंदबाज इशांत शर्मा को आस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाडी एंड्रयू साइमंड्स के आउट होने पर की गई प्रतिक्रिया के कारण उनकी मैच फीस के 15 प्रतिशत जुर्माना किया गया है
भारत और आस्ट्रेलिया के बीच कल यहां खेले गए सीबी त्रिकोणीय एकदिवसीय क्रिकेट श्रंृखला के मैच में इशांत ने साइंमड्स को क्लीन बोल्ड करने के बाद पैवेलियन की आेर जाने का इशारा किया था
मैच रेफरी जेफ क्रो ने इशांत को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद .आईसीसी. की आचार संहिता के लेवल एक का दोषी पाया और उनपर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना किया
इस नियम के तहत आईसीसी खिलाडी पर मैच फीस का पचास प्रतिशत जुर्माना कर सकती है और इस मामले में रेफरी का निर्णय अंतिम होता है तथा इसके खिलाफ कोई अपील नहीं की जा सकती है
इशांत के खिलाफ सुनवाई में मैच रेफरी क्रो के अलावा अंपायर डेरल हार्पर .टानी हिल . ब्रूस आक्सनफोर्ड और डैरेन गोडर शामिल थे 1टीम इंडिया की तरफ से मैनेजर डा बी आर सोनी और अंतरिम कोच लालचंद राजपूत भी मौजूद थे
सत्यकाम . राज प्रेम .1703वार्ता