छींटाकशी पर बीसीसीआई ने आस्ट्रेलियाई टीम को कोसा
मुंबई. 26 फरवरी .वार्ता. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड .बीसीसीआई. के सचिव निरंजन शाह ने भारत के खिलाडियों पर छींटाकशी करने और उन्हें उकसाने के लिए आस्ट्रेलियाई टीम की कडी आलोचना करने के साथ ही अपने खिलाडियों को भी सीबी त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रंृखला के फाइनल मैचों के दौरान संयम बरतने की सलाह दी है
शाह ने कहा ..आस्ट्रेलियाई खिलाडी मैदान पर जिस तरह का व्यवहार कर रहे हैं वह खेल के लिए अच्छा नहीं है1 उन्हें हमारे खिलाडियों पर छींटाकशी नहीं करनी चाहिए क्योंकि यह गैरजरूरी है1.. वह भारत और आस्ट्रेलिया के बीच रविवार को सिडनी में खेले गए मैच के दौरान एंड्रयू साइमंड्स और ईशांत शर्मा के हुई कहासुनी पर टिप्पणी कर रहे थे1 ईशांत की गेंद पर आउट होने से भडके सांइमड्स ने कुछ बुदबुदाते हुए उन्हें उकसाया था1 इसके जबाव में ईशांत ने उन्हें पैवेलियन की आेर जाने का इशारा किया1 भारतीय गेंदबाज के इस व्यवहार पर मैच रेफरी जेफ क्रो ने ईशांत पर उनकी मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया है
आस्ट्रेलियाई टीम के व्यवहार के बारे में भारतीय टीम के मैनेजर बिमल सोनी ने क्रो के पास आधिकारिक शिकायत दर्ज की है1 हालांकि शाह ने इस बारे में कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की
बीसीसीआई सचिव ने कहा ..आस्ट्रेलियाई खिलाडियों को ऐसी चीजों से बचना चाहिए तथा किसी और समस्या में नहीं फंसना चाहिए1.. उन्होंने भारतीय खिलाडियों को भी संयम बरतने की सलाह देते हुए कहा ..हम मैदान पर कोई वाद..विवाद नहीं चाहते हैं1 अगर आपको कोई समस्या है तो आप मैच रेफरी के पास जा सकते हैं जो टीम मैनेजर को इसकी जानकारी देगा1..प्रकाश पार्थिव प्रेम .1516वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications