द्रविड और सौरभ को आईपीएल में विशेष खिलाडी का दर्जा
मुम्बई 25 जनवरी .वार्ता. भारतीय टीम के चयनकर्ता टीम के पूर्व कप्तान रह चुके राहुल द्रविड और सौरभ गांगुली को एकदिवसीय टीम में खेलेने के लिए भले ही उपयुक्त न मानते हों लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड . बीसीसीआई . समर्थित इंडियन प्रीमियर लीग. आईपीएल . ने इन दोनों महान खिलाडियों को विशेष खिलाडियों का दर्जा दिया है
आईपीएल के अध्यक्ष एवं कमिश्नर ललित मोदी ने यहां कहा ..गांगुली और द्रविड मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह वे चार खिलाडी हैं जिन्हें आईपीएल टूर्नामेंट में सबसे अधिक राशि पर खेलने वाले खिलाडियों से भी अधिक राशि प्रदान की जाएगी1. उन्होेंने कहा कि तेंदुलकर मुम्बई की टीम के लिए खेलेंगे जिसे निजी क्षेत्र की सबसे बडी कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी ने 11 करोड 19 लाख डालर की बोली लगाकर खरीदा है1 जबकि द्रविड जानेमाने उद्योगपति विजय माल्या की टीम बेंगलूर के लिए खेलेंगे
उन्होंेने कहा कि गांगुली बालीवुड के सुपरस्टार शाहख खान की टीम कोलकाता के लिए खेलेंगे जबकि युवराज बालीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा के लिए उनकी टीम मोहाली के लिए खेलेंगे
उल्लेखनीय है कि आईपीएल ने कुल आठ टीमों की फ्र ेंचाइसी को कुल 72 करोड 36 लाख डालर में बेचा है
अमित पार्थिव जगबीर2002वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications