अब हमारे लिए हर मैच सेमीफाइनल होगा ..जयवर्धने
एडीलेड 19 फरवरी .वार्ता. भारत के हाथो आज त्रिकोणीय सीरीज में मिली दो विकेट की पराजय से निराश नजर आ रहे श्रीलंका के कप्तान माहेला जयवर्धने ने कहा कि उनके लिए अब हर मैच सेमीफाइनल बन गया है
जयवर्धने ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा...यह एक शानदार मैच था और हमारे पास जीत के मौके थे लेकिन युवराज की बल्लेबाजी ने हमारे हाथ से मैच निकाल दिया 1... श्रीलंकाई कप्तान ने अपने प्रतिद्वंदी धोनी और युवराज की जमकर सराहना करते हुए कहा...युवराज ने मध्य आेवरों में काफी शानदार बल्लेबाजी की जबकि धोनी ने आखिरी तक छोर संभालते हुए मैच समाप्त किया 1... उन्होंने कहा...अब हमारे लिए हर मैच सेमीफाइनल बन गया है और हमें अब हर मैच में मैदान में उतरकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल करनी होगी तभी हम फाइनल में पहुंच पाएंगे 1...श्रीलंका को अब फाइनल में पहुंचने के लिए अपने अगले तीनों मैच जीतने हैं
जयवर्धने अपनी टीम की गेंदबाजी से भी निराश नजर आए 1 उन्होंने कहा...हमें अब खेल के हर पहलू में सुधार करना होगा 1 हम बीस रन पीछे रह गए थे 1 फील्ंिडग में हमने 15 अतिरिक्त रन दे डाले जबकि गेंदबाजी में हमने ज्यादा शार्ट गेंद डाली और निर्णायक मौकों पर वाइड गेंद फेंक दी 1 हमें इन सभी पहलुओं में सुधार करना होगा तभी हम अगले मैच जीत पाएंगे 1...राज .सत्यकाम.प्रभु 1946वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications