सिडनी 07 जनवरी.वार्ता. आस्ट्रेलिया के उप कप्तान एडम गिलक्रिस्ट ने कहा है कि भारत के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दौरान मैदान में मैदान के बाहर उनकी टीम ने ऐसा कुछ भी नहीं किया है जिसके लिए माफी मांगी जाए
भारतीय कप्तान अनिल कुंबले के खेल भावना के बारे में दिए गए बयान के बारे में पूछने पर गिलक्रिस्ट ने कहा...हालांकि मैंने कुंबले का बयान सुना या देखा नहीं है लेकि न हमारे बारे में जो कुछ भी कहा गया है वह सही नहीं है 1... उन्होंने कहा...हमें नहीं लगता कि हमने कुछ गलत किया 1 मुे नहीं पता वह किस बात की दुहाई दे रहें हैं 1... गौरतलब है कि कुंबले ने कहा था कि मैदान में केवल एक ही टीम खेलभावना का परिचय दे रही थी
गिलक्रिस्ट टीम इंडिया की चिंताओं और भारत में हो रहे प्रदर्शन से चिंतित नजर नहीं आए और कहा कि आस्ट्रेलिया जीत की हकदार थी
उन्होंने कहा...हम जीत का जश्न मना रहें हैं 1 मैच में दोनों टीमों का पलडा बराबर था1... सत्यकाम मनोरंजन 2248 वार्ता.