Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

धोनी बने 100 एकदिवसीय कैच लपकने वाले दूसरे भारतीय विकेट कीपर

होबार्ट . 26 फरवरी . वार्ता . 1 भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में 100 कैच लेने वाले भारत के दूसरे और विश्व के 17 वें विकेट कीपर बन गए हैं 1 धोनी ने आज यहां एकदिवसीय मैचों की त्रिकोणीय शृंखला में श्रीलंका के खिलाफ मैच में चामरा सिल्वा का कैच लपकने के साथ ही यह मुकाम हासिल किया 1 मैच के 19 वें आेवर में प्रवीण कुमार की आफ स्टंप के बाहर पडी गेंद काफी उछाल लेकर अंदर की आेर आई 1 सिल्वा के बल्ले से टकरा कर गेंद विकेट के पीछे धोनी के दस्तानों में चली गई

इसके बाद धोनी ने इरफान पठान की गेंद पर सनत जयसूर्या को भी कैच किया 1 इस तरह एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों में धोनी के 101 कैच हो गए 1 इसके अलावा उन्होंने 31 बार स्टंपिंग भी की है 1 इस मैच से पहले धोनी के 98 कैच थे 1 उन्होंने पहले प्रवीण की गेंद पर ही कुमार संगक्कारा को लपका और फिर सिल्वा को लपकने के साथ ही अपने सौ कैच पूरे कर लिए 1 भारत की आेर से विकेट कीपर के रूप में एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों में सबसे ज्यादा 110 कैच नयन मोंगिया ने लपके हैं 1 त्रिकोणीय शृंखला की तीसरी टीम आस्ट्रेलिया के विकेट कीपर एडम गिलक्रिस्ट ने एकदिवसीय मैचों में सबसे ज्यादा 416 कैच लपके हैं 1 उनके बाद दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर . 368 . और पाकिस्तान के मोइन खान . 214 . का नंबर है 1 पार्थिव .प्रकाश प्रेम .1554वार्ता

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:13 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+