आईसीसी के भविष्य के कार्यक्रम पहले...मोदी
नयी दिल्ली. 16 फरवरी .वार्ता. इंडियन प्रीमियर लीग .आईपीएल. के अध्यक्ष ललित मोदी ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद .आईसीसी. के भविष्य में होने वाले दौरे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड .बीसीसीआई. समेत सभी देशों के लिए महत्वपूर्ण है
मोदी ने खेल वेबसाइट .क्रिकइंफो. से बातचीत में कहा कि आईपीएल खिलाडियों के संन्यास लेने के दो साल बाद ही इसमें खेलने के नियम का कडाई से पालन करेगा1 उन्होंने कहा...आईपीएल लंबे समय तक टिके रहने वाला है और इसको मजबूत बनाना सभी के हित में है1 हालांकि इसका यह मतलब नहीं है कि हम द्विपक्षीय मैच खेलना कम कर देंगे1 हम सभी आईसीसी के भविष्य के दौरे कार्यक्रम से बंधे हुए हैं1... हालांकि उन्होंने कहा कि अधिकतर क्रिकेट खेलने वाले देशों का सत्र मार्च तक समाप्त हो जाता है
विश्व क्रिकेट समुदाय की आईपीएल में दिए जा रहे धन पर चिंता के सवाल पर उन्होंने कहा कि आईपीएल का मुख्य लक्ष्य उप महाद्वीप में क्रिकेट को पहले स्थान पर रखना है
सत्यकाम राज वीरेन्द्र1624 जारी वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications