For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

जीत के प्रति आशांवित हैं टाइगर

By Staff
मशहूर गोल्फ़ खिलाड़ी टाइगर वुड्स इस सप्ताह शुरू होने वाली मास्टर्स प्रतियोगिता को जीतने के प्रति आशांवित हैं.टाइगर वुड्स ने कहा,''कुछ नहीं बदला, मैं जीतने के लिए उतरूंगा.'' उनका कहना था कि सोमवार को अभ्यास के दौरान लोगों के समर्थन से वो उत्साहित हैं.

सेक्स स्कैंडल में घिरने के बाद पाँच महीने बाद टाइगर वुड्स किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रहे हैं. दरअसल टाइगर वुड्स लोगों की प्रतिक्रिया को लेकर चिंतित थे और कहा था कि वो लोगों की प्रतिक्रिया को लेकर थोड़े घबराए हुए हैं. मास्टर्स प्रतियोगिता अगस्टा में होगी और यही वो स्थान है जहाँ टाइगर वुड्स ने 13 वर्ष पहले अपनी पहली प्रमुख चैम्पियनशिप जीती थी.

ग़ौरतलब है कि इसके पहले टाइगर वुड्स ने अपनी ग़लतियों के लिए मित्रों और परिजनों से माफ़ी मांग चुके हैं. टाइगर वुड्स ने स्वीकार किया था कि उन्होंने अपनी पत्नी से धोखा दिया था.एक विशेष प्रेस कॉन्फ़्रेंस में वुड्स ने कहा था, "मेरे कई अफ़ेयर रहे हैं. मैंने अपनी पत्नी को धोखा दिया है. मैंने बेवफ़ाई की है. मैंने अपनी पत्नी, अपनी माँ, अपने बच्चों, मित्रों और परिजनों को पीड़ा पहुँचाई है. मैंने उन लोगों को भी पीड़ा पहुँचाई है, जो मेरे प्रशंसक रहे हैं."

दिसंबर, 2009 में ये बात सामने आई थी कि टाइगर वुड्स के अपनी पत्नी के अलावा कुछ अन्य महिलाओं के साथ भी यौन संबंध रहे थे. इस विवाद ने इतना तूल पकड़ा था कि उसके बाद से टाइगर वुड्स गोल्फ़ नहीं खेल पाए थे.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:34 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+